RUVNL Recruitment 2025: राजस्थान विद्युत विभाग में बड़ी भर्तियां, जूनियर इंजीनियर और केमिस्ट पदों के लिए करें आवेदन

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

RUVNL (राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड) द्वारा JE (जूनियर इंजीनियर) तथा जूनियर केमिस्ट के 271 खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ये भर्ती कैंडिडेट्स के लिए गवर्नमेंट जॉब प्राप्त करने का एक शानदार मौका है, जो कैंडीडेट्स इस भर्ती के लिए इच्छुक और पात्र हैं, वे 30 जनवरी 2025 से 20 फरवरी 2025 तक अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को आवेदन करने के लिए तय की गई प्रक्रिया का पालन करना होगा और ज़रूरी डॉक्यूमेंट तथा शुल्क के साथ अपना आवेदन पूरा करना होगा।

पदों की संख्या:

इस भर्ती के लिए कुल 271 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमे से कुछ पद इस प्रकार हैं: जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के लिए 25 पद, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के लिए 228 पद, जूनियर इंजीनियर (फायर एंड सेफ्टी) के लिए 02 पद, जूनियर इंजीनियर (C&I/कम्युनिकेशन) के लिए 11 पद और जूनियर केमिस्ट के लिए 05 पद निर्धारित किए गए हैं।

RUVNL Recruitment 2025

आवेदन की प्रक्रिया:

इस भर्ती के आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही एक्सेप्ट किए जाएंगे। कैंडिडेट्सनीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर के इस भर्ती के लिए आवदेन कर सकते हैं:

यह भी पढ़ें  RRB Technician Exam 2024: एडमिट कार्ड जारी, जानें डाउनलोड करने की प्रक्रिया

1. सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाएं।

2. अब वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें और इसके बाद “अप्लाई ऑनलाइन” ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

3. पहले नए रजिस्ट्रेशन के लिए “क्लिक हेयर फॉर न्यू रजिस्ट्रेशन” पर क्लिक करें और फिर ज़रूरी जानकारी भरें।

4. आवेदन फॉर्म भरने के बाद कैंडिडेट्स अपना पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

5. आवेदन के साथ तय किए गए शुल्क का भुगतान करें। जनरल श्रेणी के कैंडिडेट्स के लिए ₹1000 शुल्क रखा गया है, जबकि दूसरी सभी श्रेणियों के कैंडिडेट्स के लिए ₹500 शुल्क रखा गया है।

यह भी पढ़ें  Job Placement 2025: खाद्य और औषधि विभाग में बंपर वैकेंसी, जानें आवेदन की प्रक्रिया

6. सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन पत्र को सबमिट कर दें तथा सबमिट किए गए फार्म का प्रिंट आउट भी ले लें।

जरुरी योग्यताएं: 

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को कुछ योग्यताओं को पूरा करना ज़रूरी होगा। कैंडीडेट्स के पास संबंधित क्षेत्र में फुल टाइम चार वर्षीय इंजीनियरिंग डिग्री या फिर पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार की कम से कम आयु 18 वर्ष और ज्यादा से ज्यादा आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के कैंडिडेट्स को आयु सीमा के अंतर्गत नियम अनुसार छूट प्रदान की जाएगी।

चयन की प्रक्रिया:

कैंडीडेट्स का चुनाव लिखित परीक्षा और दूसरी चयन प्रक्रिया के बेस पर किया जाएगा। परीक्षा में सफल हुए कैंडिडेट्स को दस्तावेज सत्यापन और अन्य प्रक्रियाओं के लिए बुलाया जाएगा, इसके बाद ही उन्हें इस भर्ती के लिए चुना जाएगा।

यह भी पढ़ें  NIOT में 152 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया और जरूरी जानकारी

RUVNL Recruitment 2025

निष्कर्ष:

राजस्थान विद्युत विभाग द्वारा जूनियर इंजीनियर तथा जूनियर केमिस्ट के खाली पदों पर भर्ती का ये एक शानदार अवसर है। अगर आप इस भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक हैं, तो समय सीमा से पहले अपना आवेदन कर लें। सभी कैंडिडेट्स को आवेदन फॉर्म भरने से पहले सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है, जिससे कोई भी जानकारी न छूटे और सही तरीके से आवेदन प्रक्रिया को पूरा किया जा सके।

इन्हें भी पढ़ें: