UPSC द्वारा सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, IAS और IPS बनने का बेहतरीन मौका

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसी साल आयोग द्वारा IAS, IPS समेत कुल 979 खाली पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जो कैंडीडेट्स इस के लिए इच्छुक और योग्य हैं। वह 22 जनवरी 2025 से 11 फरवरी 2025 तक अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे इस भर्ती के लिए आवेदन कर पाएंगे।

परीक्षा का शेड्यूल:

UPSC CSE प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 25 मई 2025 को होगा। इसमें सफलता प्राप्त करने वाले कैंडिडेट 22 अगस्त से आयोजित मेंस परीक्षा में भाग लेंगे। मेंस परीक्षा के बाद साक्षात्कार राउंड का आयोजन किया जाएगा जिसमें कैंडिडेट्स को अलग-अलग पदों पर चुनाव के लिए आंका जाएगा।

UPSC CSE Recruitment 2025

आवेदन की प्रक्रिया:

1. सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. फिर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को फिल करें।

3. इसके बाद अपना फोटो अपलोड कर दें। फोटो 12 जनवरी 2025 के बाद खींची गई होनी चाहिए।

4. आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट भी ले लें।

नोट: ध्यान रहे फोटो 12 जनवरी 2025 के बाद खींची गई हो। फोटो पर कैंडीडेट्स का नाम और खींचने की तिथि भी साफ हो। चेहरा तीन चौथाई स्थान पर होना ज़रूरी है।

खाली पदों की जानकारी: 

इस साल UPSC द्वारा कुल 979 खाली पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें से 38 पद दिव्यांग कैंडिडेट्स के लिए आरक्षित हैं। यह खाली पद ब्लाइंडनेस, कम सुनने की क्षमता, डिसेबिलिटी, लोकोमीटर तथा अन्य शारीरिक चुनौतियों वाले कैंडिडेट्स के लिए अलग-अलग श्रेणियां के हिसाब से बांटे गए हैं।

ज़रूरी योग्यताएं:

इस भर्ती के लिए कैंडीडेट्स का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन होना चाहिए। न्यूनतम उम्र 21 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के लोगों को आयु में छूट दी जाएगी

UPSC CSE Recruitment 2025

Trials (प्रयासों) की सीमा:

इस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के लिए 6 प्रयास, ओबीसी और पीडब्ल्यूबीडी के लिए 9 प्रयास, एससी और एसटी को इन प्रयासों की संख्या में और अधिक छूट दी जाएगी। इसकी अधिक जानकारी आप आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए नोटिफिकेशन में जाकर पढ़ सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ने के बाद ही इस भर्ती के लिए आवेदन करें।

परीक्षा का प्रारूप:

UPSC CSE तीन चरणों में होने वाली है जिसमें प्रीलिम्स परीक्षा जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन आते हैं। इसके बाद मेंस परीक्षा (डिस्क्रिप्टिव एग्जाम) होती है और सबसे आखिर में साक्षात्कार होगा। इस भर्ती के लिए आवेदन 22 जनवरी 2025 से शुरू हो चुके हैं और इसकी आखरी तारीख 11 फरवरी 2025 है। प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई 2025 को हो सकती है और मेंस परीक्षा 22 अगस्त 2025 को आयोजित कराई जा सकती है।

UPSC द्वारा जारी ये अधिसूचना प्रशासनिक सेवाओं में शामिल होने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए एक बेहतरीन मौका है। आवेदन करते वक्त सभी निर्देशों का कैंडीडेट्स पालन करें और अपनी तैयारी समय से पूरा करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें