Face Mask: झुर्रियां और फाइन लाइंस हटाने के लिए घर पर बनाएं स्ट्रॉबेरी से आसान फेस मास्क

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

Face Mask: आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी और खराब खान पान की वजह से त्वचा पर उम्र का असर तेजी से दिखने लगता है। झुर्रियां, फाइन लाइंस और डल त्वचा की समस्या आम हो गई है। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्ट्रॉबेरी में बहुत ज्यादा मात्रा में विटामिन सी, एंटी ऑक्सीडेंट और अल्फा-हाइड्रस्की एसिड होते हैं। यह त्वचा को अंदर तक पौषण देकर त्वचा को जवान और चमकदार बनाते हैं। आईए जानते हैं वो तीन आसान नुस्खे जो आप स्ट्रॉबेरी से आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं।

1. स्ट्रॉबेरी और दही का फेस पैक:

स्ट्रॉबेरी और दही का ये फेस पैक त्वचा को नमी प्रदान करता है, झाइयों को कम करता है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन को हटाने में सहायता करता है। स्ट्रॉबेरी का रस त्वचा को अंदर से पोषण देकर उसको सुन्दर बनाता है और त्वचा को ग्लोइंग बनाता है।

बनाने का तरीका: 

इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले 2 से 3 स्ट्रॉबेरी का पेस्ट तैयार करें और उसमें 2 चम्मच दही मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर 15 मिनट तक लगा कर रखें और सूखने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।

Strawberry Face Mask

2. स्ट्रॉबेरी स्क्रब :

स्ट्रॉबेरी से बना ये फेस स्क्रब त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटा कर रोमछिद्रों को साफ करता है। ये त्वचा को स्वस्थ और नरम बनाता है। हर दिन इसका इस्तेमाल करने से झुरियां और फाइन लाइंस में भी खत्म होने लगती है।

बनाने का तरीका:

स्ट्रॉबेरी से स्क्रब बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आप सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को पीसकर उसका पेस्ट बना लें। अब इसमें एक चम्मच ओटमील और एक चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर हल्के हाथों से लगाते हुए मसाज करें और 10 मिनट के बाद चेहरा धो लें।

3. स्ट्रॉबेरी और एलोवेरा जेल का मास्क:

एलोवेरा जेल त्वचा को हाइड्रेट करता है और स्ट्रॉबेरी त्वचा को प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाती है। ये मास्क फाइन लाइन को खत्म करके त्वचा को रिपेयर करता है।

बनाने के तरीका: 

स्ट्रॉबेरी और एलोवेरा जेल से फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को पीसकर उसका रस निकल लें। अब इसमें एक चम्मच ऐलोवेरा जेल मिलाएं। इस तैयार मास्क को अपने चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें फिर इसे 20 मिनट तक के लिए चेहरे पर लगा छोड़ दें। उसके बाद अपने चेहरे को धो लें।

Strawberry Face Mask

स्ट्रॉबेरी के अन्य फायदे:

स्ट्रॉबेरी त्वचा से झुरियां और दाग धब्बों को कम करने में मदद करती है। साथ ही यह कोलेजन बढ़ाकर त्वचा को टाइट बनती है। यह सूरज की हानिकारक किरणों से भी हमारी त्वचा को सुरक्षा देती है। यह मृत कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में भी हमारी मदद करती है। स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़कर त्वचा को जवां बनाए रखने में हमारी मदद करती है।

निष्कर्ष:

स्ट्रॉबेरी खाने में स्वादिष्ट है और त्वचा को पोषण देने और उम्र के असर को कम करने में भी बहुत फायदे मंद है। ऊपर आर्टिकल में जो नुस्खे हमने बताए हैं उनको अपना कर आप अपनी स्किन को खूबसूरत बना सकते हैं। स्ट्रॉबेरी आपकी त्वचा को मुलायम और जवां बनने में आपकी मदद करेगी। त्वचा की सही देखभाल और सही नुस्खों को अपनाकर आप अपनी त्वचा को दमकता बना सकते हैं। यदि आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो इसके इस्तेमाल से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें