Cheek Fillers: क्या गालों में फिलर्स आपकी सुंदरता बढ़ाएंगे या नुकसान पहुंचाएंगे? जानें सच्चाई

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

Cheek Fillers: आजकल बहुत सी महिलाएं अपने लुक को निखारने के लिए चीक फिलर्स की मदद ले रही है। ये एक नॉन सर्जिकल कॉस्मेटिक प्रक्रिया है, जिन में गालों को भरकर उनके आकार को उभरा जाता है। इस से गाल बहुत सुन्दर दिखते हैं। इस प्रक्रिया को करने से हमारी सुंदरता तो बढ़ती ही है, लेकिन इसके कुछ गंभीर नुकसान भी हो सकते हैं। चीक फिलर्स करने से पहले आपको एक बार इसके नुकसानों के बारे में जान लेना चाहिए जिससे भविष्य में आपको पछताना न पड़े।

चीक फिलर्स के सामान्य नुकसान:

चीक फिलर्स के बाद कुछ साइड इफेक्ट सामने सकते हैं, जो कुछ दिनों के अंदर ठीक हो जाते हैं। इनमें शामिल हैं:

चीक फिलर्स कराने के बाद आपके सामने कुछ साइड इफेक्ट्स आ सकते हैं। यह नुकसान सामान्य होते हैं, जो कोई दिनों के अंदर ठीक भी हो जाते हैं। इसमें शामिल हैं:

इंजेक्शन लगने की जगह पर खून जम जाता है, जिसकी वजह से त्वचा लाल या नीली हो जाती है लेकिन ये कुछ दिनों के भीतर खुद ही ठीक हो जाती है।

चीक फिलर्स के बाद गालों में हल्की सूजन और दर्द भी हो सकता है। ये सूजन और दर्द 24-72 घंटे के अंदर ठीक हो जाता है।

कुछ लोगों को Cheek Fillers के बाद खुजली और रेडनेस जैसी समस्याएं होती हैं। ये समस्याएं भी कुछ घंटे या एक-दो दिनों के भीतरी ठीक हो जाती हैं।

Cheek Fillers Side Effects

चीक फिलर्स के बाद कुछ असामान्य नुकसान:

वैसे तो चीक फिलर्स सुरक्षित माना जाता है, लेकिन इसके कुछ खतरनाक साइड इफेक्ट्स भी होते हैं, जो आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

कभी कभी चीक फिलर्स गालों से लीक हो सकता है। इस कारण इंफेक्शन, एलर्जी, त्वचा की रंगत बदलने जैसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं।

इंजेक्शन लगने के दौरान बल्ड वेसल्स पर दबाव पड़ने की वजह से वो डैमेज हो सकती हैं।

फिलर्स को गलत तरीके से लगाया जाय तो टिशू स्थाई रूप से डैमेज हो सकते हैं। ये दुर्लभ मगर गंभीर समस्या है।

यदि आपको ऐसी कोई समस्या दिखाई देती है तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। हमारी तरफ़ से आपको सलाह दी जाती है कि चीक फिलर्स करने से पहले किसी अनुभवी और प्रमाणित प्रोफेशनल की मदद लें। अगर ये प्रकिया सही तरह हो तो इसकी सकारात्मक परिणाम मिलते हैं लेकिन किसी भी तरह की लापरवाही से खतरनाक नुकसान भी सामने आते हैं।

Cheek Fillers करने से सुंदरता बढ़ती है इसको करवाने से पहले इसके फायदे नुक्सान के बारे में जागरूक होना जरूरी है। सही जानकारी और सावधानी से इस प्रक्रिया को अपनाने के बाद आप इसके अच्छे परिणाम पा सकते हैं।

इन्हे भी पढें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें