Elaichi Water: यह एक सरल और प्राकृतिक पेय है, जिसे हरी इलायची को पानी में उबालकर या भिगोकर तैयार किया जाता हैं, इलायची को आयुर्वेद में “औषधियों की रानी” कहा जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और सुगंधित तेल शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं, रोज़ाना इलायची पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है और अंदर से ताजगी महसूस होती है।

इलायची पानी बनाने की विधि
- 2 से 3 हरी इलायची लें और उन्हें हल्का कूट लें।
- एक गिलास पानी में इलायची डालें।
- इस पानी को 5 से 7 मिनट तक उबाल लें।
- ठंडा होने पर छानकर पी लें।
- चाहें तो रातभर इलायची पानी में भिगोकर सुबह भी पी सकते हैं।
Elaichi Water पीने का सही समय
इलायची पानी पीने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट माना जाता है। इससे पाचन तंत्र सक्रिय होता है और शरीर पूरे दिन ऊर्जावान रहता है। चाहें तो इसे भोजन के बाद भी पिया जा सकता है, जिससे गैस और एसिडिटी की समस्या कम होती है।
इलायची पानी के फायदे
- पाचन को बेहतर बनाता है और गैस की समस्या कम करता है।
- वजन घटाने में सहायक होता है।
- शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने में मदद करता है।
- मुँह की बदबू दूर करता है।
- ब्लड प्रेशर संतुलित रखने में सहायक है।
- त्वचा को साफ और चमकदार बनाता है।

इलायची पानी वजन घटाने में कैसे मदद करता है
इलायची पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे कैलोरी जल्दी बर्न होती है। यह भूख को नियंत्रित करता है और ओवरईटिंग से बचाता है। नियमित रूप से इलायची पानी पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है।
इलायची पानी पीते समय सावधानियाँ
- अधिक मात्रा में इलायची पानी न पिएँ।
- गर्भवती महिलाएँ सेवन से पहले सलाह लें।
- किसी एलर्जी की स्थिति में इसका उपयोग न करें।
यह भी देखें:-
- Cup Cake At Home: बच्चों के लिए घर पर बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी कप केक
Egg Roll At Home: स्ट्रीट स्टाइल एग रोल अब घर पर मिनटों में बनाएँ























