Homemade ABC Drink: रोज़ पिएँ ABC ड्रिंक और पाएँ नेचुरल हेल्थ बूस्ट

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

Homemade ABC Drink: यह एक नेचुरल हेल्थ ड्रिंक है, जिसे सेब, चुकंदर और गाजर से तैयार किया जाता है, ABC नाम इन तीनों फलों और सब्जियों के पहले अक्षर से बना है। यह ड्रिंक पोषक तत्वों से भरपूर होती है और शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने में मदद करती है। नियमित रूप से ABC ड्रिंक पीने से इम्युनिटी मजबूत होती है और शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है।

ABC Drink में मौजूद पोषक तत्व

  • ABC ड्रिंक में विटामिन A, B, C, आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
  • सेब पाचन तंत्र को मजबूत करता है।
  • चुकंदर खून बढ़ाने में मदद करता है।
  • गाजर आंखों और त्वचा के लिए फायदेमंद होती है।

Homemade ABC Drink

Homemade ABC Drink के फायदे

  • शरीर को डिटॉक्स करता है।
  • इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनाता है।
  • पाचन तंत्र को बेहतर करता है।
  • वजन घटाने में सहायक होता है।
  • खून की कमी दूर करने में मददगार होता है।
  • त्वचा में नेचुरल ग्लो लाता हैं।
  • थकान और कमजोरी दूर करता हैं।

Homemade ABC Drink बनाने की सामग्री

  • 1 सेब
  • 1 छोटा चुकंदर
  • 1 गाजर
  • आधा नींबू का रस (वैकल्पिक)
  • थोड़ा सा अदरक (वैकल्पिक)
  • पानी आवश्यकता अनुसार

ABC Drink बनाने की विधि

  • सेब, चुकंदर और गाजर को अच्छे से धोकर छील लें।
  • सभी को छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • मिक्सर जार में डालें।
  • थोड़ा पानी डालकर अच्छे से ब्लेंड करें।
  • चाहें तो छान लें या फाइबर सहित पिएँ।
  • ऊपर से नींबू का रस मिलाएँ।
  • ताजा तैयार ड्रिंक तुरंत सेवन करें।

ABC Drink कब और कैसे पिएँ

  • सुबह खाली पेट पीना सबसे बेहतर माना जाता हैं।
  • सप्ताह में 4–5 बार पी सकते हैं।
  • ज्यादा फायदे के लिए बिना चीनी के सेवन करें।
  • ताजा जूस ही पिएं, स्टोर करके न रखें।

Homemade ABC Drink

ABC Drink वजन घटाने में कैसे मदद करता है

ABC ड्रिंक में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और अनहेल्दी क्रेविंग को कम करता है। नियमित सेवन के साथ संतुलित आहार और हल्की एक्सरसाइज करने से वजन घटाने में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

ABC Drink पीते समय सावधानियाँ

  • डायबिटीज़ के मरीज डॉक्टर की सलाह लें।
  • अत्यधिक मात्रा में सेवन न करें।
  • लो ब्लड प्रेशर वालों को सावधानी रखनी चाहिए।
  • किडनी की समस्या में चुकंदर सीमित मात्रा में लें।

यह भी देखें:-

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You