Face Polishing At Home: घरेलू फेस पॉलिशिंग रूटीन जो बनाएँ त्वचा को सॉफ्ट और ब्राइट

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

Face Polishing At Home: आज के समय में हर कोई साफ, चमकदार और बेदाग त्वचा चाहता है। पार्लर में फेस पॉलिशिंग करवाना महंगा होने के साथ-साथ समय भी लेता है। ऐसे में घरेलू नुस्ख़े से आसानी से फेस पॉलिशिंग करना एक बेहतरीन विकल्प है, जिससे आप घर बैठे आसानी से अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं। सही तरीके और प्राकृतिक चीज़ों का इस्तेमाल करके आप पार्लर जैसा निखार पा सकते हैं।

Face Polishing At Home

फेस पॉलिशिंग क्या है?

फेस पॉलिशिंग एक स्किन केयर प्रक्रिया है, जिसमें त्वचा की डेड स्किन हटाकर नई स्किन को बाहर लाया जाता है। इससे चेहरा साफ, मुलायम और ब्राइट दिखता है। यह स्किन टोन को सुधारने और चेहरे पर नैचुरल ग्लो लाने में मदद करती है।

Face Polishing At Home Benefits

घर पर फेस पॉलिशिंग करने से त्वचा को कई लाभ मिलते हैं। यह डेड स्किन हटाती है, चेहरे के पोर्स को साफ करती है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है। नियमित रूप से करने पर टैनिंग कम होती है और स्किन स्मूद व फ्रेश लगने लगती है।

घर पर फेस पॉलिशिंग कैसे करें?

  1. क्लीनिंग; सबसे पहले चेहरे को किसी माइल्ड फेस वॉश या कच्चे दूध से साफ करें। इससे चेहरे की धूल-मिट्टी और ऑयल निकल जाता है।
  2. स्क्रबिंग; एक चम्मच शक्कर या कॉफी पाउडर में थोड़ा शहद या गुलाब जल मिलाकर हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। इससे डेड स्किन निकल जाती है।
  3. मसाज; एलोवेरा जेल, नारियल तेल या बादाम तेल से 5–10 मिनट तक चेहरे की मसाज करें। मसाज से स्किन में ब्लड फ्लो बढ़ता है और चेहरा नेचुरली ग्लो करने लगता है।
  4. फेस पैक; मुल्तानी मिट्टी, दही और गुलाब जल मिलाकर फेस पैक लगाएं। 15 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
  5. मॉइस्चराइज़िंग; अंत में अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइज़र लगाएं ताकि स्किन हाइड्रेटेड रहे।

फेस पॉलिशिंग के लिए घरेलू नुस्खे

दही और बेसन का मिश्रण स्किन को साफ और ब्राइट बनाता है। शहद और नींबू का इस्तेमाल टैनिंग कम करने में मदद करता है। एलोवेरा जेल संवेदनशील त्वचा के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

Face Polishing At Home

कितनी बार करें फेस पॉलिशिंग?

हफ्ते में 1 बार फेस पॉलिशिंग करना पर्याप्त होता है, ज्यादा करने से स्किन ड्राई या इरिटेट हो सकती है।

ध्यान रखने योग्य बातें

फेस पॉलिशिंग से पहले पैच टेस्ट ज़रूर करें। बहुत ज़्यादा हार्श स्क्रब का इस्तेमाल न करें और स्किन को रगड़ें नहीं। धूप में निकलते समय सनस्क्रीन ज़रूर लगाएं।

यह भी देखें:-

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You