अगर आप Indian Navy में काम करने की इच्छा रखते हैं, और किसी जॉब की तलाश में हैं, तो SSC Officer Recruitment 2026 के तहत 260 Short Service Commission (SSC) Officer पदों पर भर्ती शुरू की जा रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन होंगे। ये आवेदन 24 जनवरी से शुरू हो कर 24 फरवरी तक चलेंगे। ये
Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026 के तहत कुल 260 पद भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को Sub Lieutenant के पद पर नियुक्त किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह Online मोड में होगी और उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in के माध्यम से आवेदन करना होगा।

इस भर्ती में Executive, Technical, Education, Logistics, Aviation और Submarine से जुड़े कई Branches शामिल किए गए हैं। पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों को अलग-अलग शाखाओं में आवेदन कर सकते हैं।
Branch-wise Vacancy डिटेल
Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026 में Branch-wise vacancies तय की गई हैं, जो हमने नीचे दी है।
Executive Branch (GS(X) / Hydro): 76 पद (Men & Women)
Pilot: 25 पद (Men & Women)
Naval Air Operations Officer (Observer): 20 पद (Men & Women)
Air Traffic Controller (ATC): 18 पद (Men & Women)
Logistics: 10 पद (Men & Women)
Education: 07 पद (Men & Women)
Engineering Branch (GS): 42 पद (Men & Women)
Submarine Tech Engineering: 08 पद (केवल पुरुष)
Electrical Branch (GS): 38 पद (Men & Women)
Submarine Tech Electrical: 08 पद (केवल पुरुष)
अलग-अलग branches में महिलाओं के लिए भी सीमित पद तय किए गए हैं, जिससे gender balance बनाए रखा गया है।
कौन कर सकता है आवेदन? जानिए Eligibility Criteria
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को branch के हिसाब से योग्यताएं और शर्तें पूरी करनी होंगी। जैसे Executive Branch, Pilot, Observer और ATC पदों के लिए उम्मीदवार का BE या B.Tech किसी भी discipline में कम से कम 60% अंकों के साथ पास होना जरूरी है। इसके साथ ही Class 10th और 12th में भी न्यूनतम 60% marks, खासकर English में, ज़रूरी हैं।
Logistics Branch के लिए BE/B.Tech या MBA, B.Com, B.Sc के साथ संबंधित PG Diploma या MCA/M.Sc की योग्यता मांगी गई है। वहीं Education Branch के लिए Maths, Physics, Computer Science, Mechanical, Electrical और Electronics से जुड़े सब्जेक्ट्स में Post Graduation या Engineering Degree जरूरी है। Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026 में उम्र सीमा branch के हिसाब तय की गई है। सभी योग्यताओं और शर्तों की पूरी डिटेल देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
कितनी मिलेगी सैलरी?
Indian Navy SSC Officer के लिए जिन लोगों को चुना जाएगा उन्हें शानदार सैलरी पैकेज दिया जाएगा। ये सैलरी पदों के हिसाब से अलग अलग है। ट्रेनिंग के बाद चुने गए उम्मीदवारों को ₹31,250 से ₹1,25,000 प्रति माह (Gross Salary) की सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवार को DA, HRA और अन्य सैन्य भत्ते मिलेंगे।

Selection Process कैसे होगी?
Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026 में Selection Process को कई हिस्सों में पूरा किया जाएगा। सबसे पहले उम्मीदवारों के Online Application को short-list किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को SSB Interview के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें Intelligence Test, Psychological Test, Group Tasks और Personal Interview शामिल होंगे।
SSB में सफल उम्मीदवारों को Medical Examination से गुजरना होगा। सभी हिस्सों को कामयाबी के साथ पूरा करने वाले उम्मीदवारों की Final Merit List तैयार की जाएगी और उसी के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।
अगर आप एक इज्जत से भरी नौकरी करना चाहते हैं, तो Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026 सबसे अच्छा मौका होगा। इसमें आपको अच्छी सैलरी के साथ एक्सपीरियंस और सम्मान भी मिलेगा। इस भर्ती की ज़्यादा जानकारी पाने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट जरूर करें।
इन्हें भी पढ़ें:
- TVS Jupiter: रोज़ाना इस्तेमाल के लिए एक बेहतरीन स्कूटर, जानिए पूरी जानकारी
- OnePlus का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! OnePlus 16 Series में फिर दिखेगा Pro लेवल फ्लैगशिप फोन
- MP Board 10th Exam 2026: देखिए परीक्षा की तारीख़ और डाउनलोड करें एडमिट कार्ड























