Tandoori Chicken Recipe: घर पर बनाएँ स्वादिष्ट तंदूरी चिकन

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

Tandoori Chicken Recipe: तंदूरी चिकन भारत की सबसे लोकप्रिय नॉन-वेज डिशों में से एक हैं, इसका स्वाद मसालेदार, हल्का स्मोकी और बहुत ही स्वादिष्ट होता है। आमतौर पर इसे तंदूर में बनाया जाता है, लेकिन आप इसे घर पर भी ओवन, गैस या कड़ाही में आसानी से बना सकते हैं। अगर आप रेस्टोरेंट जैसा तंदूरी चिकन घर पर बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी आपके बहुत काम आएगी।

Tandoori Chicken Recipe
Tandoori Chicken Recipe

Ingredients For Tandoori Chicken

तंदूरी चिकन बनाने के लिए आपको निम्न सामग्री की जरूरत होगी।

  • 500 ग्राम चिकन
  • 1 कप दही
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • 1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल
  • स्वादानुसार नमक
  • थोड़ा सा तेल या मक्खन

How to Marinate Chicken

  • सबसे पहले चिकन को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें। फिर चिकन के टुकड़ों पर हल्के कट लगा दें ताकि मसाला अच्छे से अंदर तक जा सके।
  • एक बड़े बर्तन में दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, नमक और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • अब इस मसाले में चिकन के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिला लें। ऊपर से थोड़ा सरसों का तेल डाल दें। चिकन को कम से कम 2–3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। अगर ज्यादा समय तक मेरिनेट करेंगे तो स्वाद और भी अच्छा आएगा।

How to Cook Tandoori Chicken

अगर आपके पास ओवन नहीं है तो आप कड़ाही या तवा भी इस्तेमाल कर सकते हैं। थोड़ा तेल गर्म करें और चिकन के टुकड़ों को धीमी आंच पर पकाएं। चिकन को दोनों तरफ से अच्छे से सेकें जब तक वह पूरी तरह पक न जाएँ ।

Tips For Perfect Tandoori Chicken Recipe

  • चिकन को कम से कम 2–3 घंटे मेरिनेट जरूर करें।
  • मसालों को अच्छी तरह मिलाएं।
  • पकाते समय हल्का तेल या मक्खन लगाते रहें।
  • ज्यादा स्वाद के लिए थोड़ा चाट मसाला ऊपर से डाल सकते हैं।
Tandoori Chicken Recipe
Tandoori Chicken Recipe

यह भी देखें:-

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You