Hair Care Tips: सफेद बालों को कहें अलविदा, आजमाएं ये असरदार टिप्स और रखें बालों को जवां

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

Hair Care Tips: आज कल के दौर में सफेद बालों की समस्या केवल बुजुर्ग को तक ही सीमित नहीं रही है, बल्कि खराब खानपान, तनाव और प्रदूषण के कारण यह समस्या आजकल के युवाओं में भी बहुत तेजी से बढ़ रही है। इस समस्या को केवल केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के उपयोग से ही हल नहीं किया जा सकता, बल्कि कुछ प्राकृतिक उपायों को अपनाकर भी हम इन समस्याओं का हल कर सकते हैं। स्वस्थ लाइफस्टाइल और सही देखभाल से सफेद बालों की समस्या को रोका जा सकता है।

सफेद बालों के कारण और समाधान:

सफेद बालों की मुख्य वजह शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है। विटामिन बी12 सफेद बालों को रोकने में मददगार होता है और यह दूध, दही और अंडे में पाया जाता है। आयरन और फोलिक एसिड बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है, जो पालक, चुकंदर और अनार में मौजूद होता है। ओमेगा- 3 फैटी एसिड बालों को नमी और मजबूती देता है इसके लिए आप अपनी डाइट में बादाम, अखरोट और मछली को शामिल कर सकते हैं।

 तनाव को नियंत्रित करना क्यों आवश्यक है? 

तनाव बालों के सफेद होने की प्रक्रिया को बढ़ा देता है। डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार तनाव से फ्री रेडिकल्स का उत्पादन बढ़ता है, जिससे बाल जल्दी सफेद हो जाते हैं। योग और ज्ञान जैसे उपाय ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करते हैं और तनाव जैसी समस्या को हल करने में हमारी मदद करते हैं। रोजाना 30 मिनट तक हल्की एक्सरसाइज और 7 से 8 घंटे की नींद से हार्मोन को संतुलित रखा जा सकता है, जिससे बालों का स्वास्थ्य भी बेहतर बनता है।

White Hair Tips

केमिकल युक्त पदार्थ से बचें:   

केमिकल युक्त शैंपू और हेयर डाई बालों की प्राकृतिक नमी को जड़ से खत्म कर देती है, जिससे बाल कमज़ोर और सफेद होने लगते हैं। इसके बजाय आप हर्बल शैंपू और नेचुरल तेल का उपयोग कर सकते हैं। नारियल का तेल, आंवले का तेल और ब्राह्मी तेल बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और उन्हें पोषण देने का काम करते हैं। बालों की सफाई के लिए आंवला, शिकाकाई और रीता जैसे हर्बल विकल्प अपनाए जा सकते हैं। हफ्ते में एक बार डीप कंडीशनिंग या हेयर स्पा करने से बालों में चमक और मजबूती बनी रहती है।

सफेद बालों को रोकने के लिए हेल्दी आदतें अपनानी चहिए। सफेद बालों की समस्या को रोकने के लिए आप संतुलित आहार और सही देखभाल से इस समस्या को हल कर सकते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर भोजन के साथ तनाव को नियंत्रित करना और नेचुरल हेयर केयर रूटीन को अपनाने से बालों की प्राकृतिक खूबसूरती लंबे समय तक बनी रहती है। सही आदतें और नियमित देखभाल से सफेद बालों की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

इन्हें भी देखें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें