HomeHistoryRed Fort History: शाहजहाँ ने 400 साल पहले कैसे बनवाया यह विशाल...

Red Fort History: शाहजहाँ ने 400 साल पहले कैसे बनवाया यह विशाल किला? जानिए इसकी इंजीनियरिंग और निर्माण

Red Fort History: आज लाल किला हमें सदियों से खड़ा हुआ दिखाई देता है। लेकिन इसकी शुरुआत एक बहुत बड़े निर्माण प्रोजेक्ट से हुई थी। 17वीं सदी में शाहजहां अपनी नई राजधानी शाहजहानाबाद बसवा रहे थे और उसी का केंद्र बनने वाला था लाल किला। इतने बड़े किले के लिए सबसे पहले जरूरत थी एक बेहद सोच-समझकर बनाए गए नक्शे की।

यह सिर्फ दीवारों का घेरा नहीं था। इसके भीतर एक पूरा शाही परिसर तैयार किया जाना था। लगभग 1639 में यहां निर्माण शुरू हुआ और यहीं से शुरू हुई उस विशाल किले की असली कहानी। लाल किले की विशाल संरचना सिर्फ लाल पत्थरों से नहीं बनी थी। इसके भीतर मजबूत मेसनरी स्ट्रक्चर भी था। किले की दीवारों में अंदरूनी संरचना और बाहर लाल बलुआ पत्थर की परत दोनों की अहम भूमिका थी।

इसके लिए विशाल पत्थरों को काटना, तराशना और सही आकार देना अपने आप में एक बड़ा काम था। सैकड़ों नहीं, बल्कि एक बड़े संगठित वर्कफोर्स और लगातार मटेरियल सप्लाई की जरूरत रही होगी। और हर पत्थर को सही जगह पर बैठाना जरूरी था। क्योंकि यही छोटी-छोटी चीजें मिलकर सदियों टिकने वाली दीवार बनाती थी।

Red Fort History
Red Fort History

Red Fort History: इतने बड़े पैमाने की डिफेंसिव वॉल्स आखिर खड़ी कैसे की गई? 

लेकिन असली सवाल था इतने बड़े पैमाने की डिफेंसिव वॉल्स आखिर खड़ी कैसे की गई? लाल किले का पैरामीटर करीब 2.4 कि.मी. तक फैला हुआ है। कुछ हिस्सों में इसकी शहर की तरफ वाली दीवारें करीब 30 मीटर से भी ज्यादा ऊंचाई तक पहुंचती हैं। और इसके एक तरफ बहती यमुना ने इस पूरे किले की स्थिति को और खास बना दिया था।

इसके पास मौजूद पुराना सलीमगढ़ किला भी इस पूरे ऐतिहासिक परिसर का हिस्सा रहा है। लेकिन लाल किला सिर्फ सुरक्षा के लिए नहीं था। इसके दरवाजे के भीतर एक पूरा शाही संसार शुरू होता था। लाहौरी गेट के अंदर चट्टा चौक था। एक ऐसा बाजार जो किले के शाही संसार का हिस्सा था। जैसे-जैसे भीतर जाते हैं, किले का माहौल बदलता जाता है।

Red Fort History

सार्वजनिक जगहों से शाही निजी परिसर तक दीवान-ए-आम में शाही दरबार लगता था। जहां जनता और अधिकारी बादशाह के सामने अपनी बातें रखते थे। और फिर आता था दीवान-ए-खास, शाही मेहमानों और खास दरबार के लिए बनाया गया बेहद सजावटी स्थान। लेकिन इस शाही परिसर की एक और दिलचस्प कहानी थी पानी की। यमुना से पानी को शाही परिसर तक पहुंचाने के लिए एक व्यवस्थित वाटर सिस्टम तैयार किया गया था।

इसी व्यवस्था का सबसे खूबसूरत हिस्सा था नहरे-ए-बहिश्त यानी स्वर्ग की धारा। पानी शाही पवेलियनों के बीच से बहता हुआ पूरे पालास कॉम्प्लेक्स को ठंडक और सुंदरता देता था। यानी लाल किले की असली योजना में डिफेंस के साथ आर्किटेक्चर, वाटर और रॉयल लाइफ सब एक साथ जुड़े थे। पूरे परिसर को इस तरह व्यवस्थित किया गया था कि अलग-अलग हिस्से एक बड़े जियोमेट्रिक प्लान का हिस्सा लगते हैं।

इस आर्किटेक्चर में परर्शियन और तिमोरिद परंपराओं के साथ भारतीय आर्किटेक्चरल ट्रेडिशंस का भी मेल दिखाई देता है। सिर्फ विशालता ही नहीं पत्थर और मार्बल पर की गई बारीक क्राफ्ट्समैनशिप भी इसकी पहचान बनी। यही वजह है कि लाल किला केवल एक मिलिट्री स्ट्रक्चर नहीं बल्कि मुगल आर्किटेक्चर की चरम उपलब्धियों में गिना जाता है और करीब 1648 तक यह विशाल पैलेस फोर्ट अपने मूल रूप में तैयार हो चुका था।

Red Fort History

Red Fort History: मुगल सत्ता 

इसके बाद लाल किला लंबे समय तक मुगल सत्ता और शाही जीवन का एक बड़ा केंद्र बना रहा। लेकिन समय के साथ सत्ता बदली और किले का स्वरूप भी धीरे-धीरे बदलता गया। मुगल साम्राज्य कमजोर हुआ और लाल किले की दुनिया भी पहले जैसी नहीं रही। फिर 1857 का विद्रोह आया और इसके बाद लाल किले का इतिहास एक बड़े मोड़ पर पहुंच गया।

1857 के बाद अंग्रेजों ने परिसर के कई हिस्सों को बदल दिया और कई महत्वपूर्ण मुगल संरचनाएं हटा दी गईं।  आज जब हम इस दीवार को देखते हैं, तो शायद सबसे बड़ा सवाल यही लगता है: इसे बनाया कैसे गया होगा? इसका जवाब किसी एक रहस्यमई तकनीक में नहीं बल्कि प्लानिंग, मटेरियल्स, क्राफ्ट्समैनशिप और विशाल ऑर्गेनाइज्ड वर्क फोर्स में छिपा है।

करीब 1639 से 1648 के बीच शुरू हुआ यह निर्माण आने वाली सदियों के लिए दिल्ली की पहचान बन गया। 400 साल बाद भी इसकी दीवारें हमें सिर्फ मुगल इतिहास नहीं उस दौर की इंजीनियरिंग और प्लानिंग की क्षमता भी दिखाती हैं। शायद इसलिए लाल किले का सबसे बड़ा रहस्य यह नहीं कि यह इतना विशाल था बल्कि यह है कि इंसानों ने सदियों पहले इतनी बड़ी योजना को हकीकत में बदल

Red Fort History

(FAQs)

1. लाल किला कब बनाया गया था?
लाल किले का निर्माण 1639 में शुरू हुआ और लगभग 1648 तक पूरा हुआ।

2. लाल किला किसने बनवाया था?
लाल किला मुगल बादशाह शाहजहाँ ने बनवाया था।

3. लाल किला कहाँ स्थित है?
लाल किला दिल्ली में यमुना नदी के किनारे स्थित है।

4. लाल किले को लाल किला क्यों कहा जाता है?
इसकी विशाल बाहरी दीवारों में लाल बलुआ पत्थर का इस्तेमाल किया गया है, इसलिए इसे लाल किला कहा जाता है।

5. लाल किला बनाने में कितना समय लगा था?
इसके निर्माण में लगभग 9 वर्ष लगे थे।

6. लाल किले के अंदर क्या-क्या है?
किले के अंदर दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, चट्टा चौक और नहरे-बहिश्त जैसी ऐतिहासिक संरचनाएं हैं।

7. लाल किला इतना प्रसिद्ध क्यों है?
यह मुगल वास्तुकला, इतिहास और भारत की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है।

Taiba
Taiba
Taiba Rahi is a Content Writer at DailyNews24, creating informative, engaging, and easy-to-understand articles for readers. She focuses on well-researched and useful content across various topics.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments