Honor X80i लॉन्च अपडेट: प्रीमियम डिस्प्ले और स्मार्ट फीचर्स के साथ हुआ रिलीज

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

हाल ही में Honor ने चीन में अपना नया Honor X80i स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन की खास बात यह है कि इसमें आपको अच्छी बैटरी बैकअप, हाई-रेजोल्यूशन कैमरा, प्रीमियम डिस्प्ले जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। अगर आप इस फोन के बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल पूरा पढ़ना चाहिए। यहां आपको काफी काम की जानकारी मिलेगी।

बड़ी 7000mAh की बैटरी और 45W चार्जिंग सपोर्ट 

चलिए सबसे पहले इसके बैटरी सेक्शन से शुरुआत करते हैं। Honor X80i battery के रूप में आपको 7000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी। यह बैटरी काफी अच्छा बैकअप देगी। इस बैटरी को 45W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

इसके अलावा आपको इसमें रिवर्स चार्जिंग का ऑप्शन भी मिलेगा, जिससे आप दूसरे डिवाइस को अपने फोन की बैटरी से भी चार्ज कर सकते हैं। यह काफी काम का फीचर होता है, जो बहुत कम फोन में देखने को मिलता है। यह फोन की एक अच्छी खासियत बन सकता है।

Honor X80i

120Hz AMOLED और 6,500 निट्स पीक ब्राइटनेस

अब अगर हम इसके डिस्प्ले की ओर देखें तो यहां आपको 6.6-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है। इसकी स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120Hz है, जो यूजर्स को स्मूद और रेस्पॉन्सिव एक्सपीरियंस देता है।

इसके अलावा डिस्प्ले में 3,840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट और 6,500 nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे आउटडोर इस्तेमाल करने पर भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है।

कैमरा सेटअप: 50MP रियर और 8MP फ्रंट

अब अगर Honor X80i camera setup की बात करें तो यह काफी impressive है। इस फोन में रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ है। यह कैमरा फोटो और वीडियो दोनों के लिए अच्छी क्वालिटी देता है।

इसके फ्रंट कैमरे को ज्यादा अच्छी क्वालिटी का बनाने के लिए कंपनी ने 8MP का कैमरा जोड़ा है। यह कैमरा हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की मदद से कम रोशनी में भी अच्छी क्वालिटी के फोटो कैप्चर कर सकता है।

देखते हैं कि इस फोन के परफॉर्मेंस को अच्छा करने के लिए कंपनी ने क्या दिया है। Honor X80i में MediaTek Dimensity 6500 Elite चिपसेट दिया गया है। इसे Mali-G57 MC2 GPU के साथ पेयर किया गया है। अब अगर कनेक्टिविटी ऑप्शंस की बात करें तो Honor X80i में 5G, Wi-Fi, Bluetooth 6.0, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसी कनेक्टिविटी फीचर्स हैं।

कितनी होगी कीमत?

इसकी कीमत को इसके वेरिएंट के हिसाब से देखते हैं। यह फोन कई कलर्स में आता है, तो कलर के हिसाब से भी इसकी कीमत थोड़ी आगे-पीछे हो सकती है। सबसे पहले कलर ऑप्शन की बात करें तो इस फोन को आप Flowing Sand Pink, Lime Green, Moon Shadow White और Obsidian Black जैसे रंगों में खरीद सकते हैं।

Honor X80i

अब इसकी कीमत वेरिएंट के हिसाब से:

8GB + 128GB: CNY 1,999 (~₹26,000)

8GB + 256GB: CNY 2,199 (~₹29,000)

12GB + 256GB: CNY 2,499 (~₹33,000)

12GB + 512GB: CNY 2,799 (~₹37,000)

इसकी कीमत को देखा जाए तो यह कहा जा सकता है कि यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट को टारगेट करके बनाया गया है और इसमें फीचर्स काफी अच्छे और प्रीमियम क्वालिटी के जोड़े गए हैं। इससे यूजर्स को नया इंटरफेस के साथ-साथ ऐसे फीचर्स मिलते हैं जो उनके एक्सपीरियंस को पहले से कहीं ज्यादा बेहतर कर देते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You