स्मार्टफोन मार्केट में Huawei एक बार फिर से धमाका करने की तैयारी कर चुका है। कंपनी ने अपनी नई Huawei Pura 90 Series को 20 अप्रैल को लॉन्च करने का ऐलान किया है। लॉन्च से पहले सीरीज के सभी मॉडल के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ जानकारी सामने आई है।
इस सीरीज में बताया जा रहा है कि Huawei Pura 90, Huawei Pura 90 Pro और Huawei Pura 90 Pro Max शामिल होंगे। इसकी खास बात यह है कि कंपनी इसके हर फोन को खास स्पेसिफिकेशंस के साथ लॉन्च करेगी।
20 अप्रैल को होगा बड़ा लॉन्च
अगर बात करें Huawei Pura 90 Series की, तो कंपनी इसे 20 अप्रैल को लॉन्च करेगी। लीक के मुताबिक इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन देखने के लिए मिलेंगे, जिनकी अगर डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.87 इंच तक की डिस्प्ले देखने को मिल सकती है।
इसके अलावा अगर रेजोल्यूशन की बात करें तो इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन वाला पैनल दिया जाएगा। तीनों मॉडल में फ्लैट डिस्प्ले दी जाएगी, जो आजकल काफी ट्रेंड में चल रही है। साथ ही फोन का डिजाइन काफी स्लिम और प्रीमियम फील देगा।

6500mAh तक बैटरी सपोर्ट
अब अगर बैटरी सेक्शन की तरफ आएं, तो रिपोर्ट के हिसाब से Huawei Pura 90 Series में 6000mAh से लेकर 6500mAh तक की बैटरी दी जाएगी। यह बैटरी मॉडल के हिसाब से थोड़ी आगे-पीछे हो सकती है।
इस बैटरी के साथ कंपनी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देगी, जिससे आप फोन को जल्दी चार्ज कर सकते हैं और लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैमरा होगा इस फोन की सबसे बड़ी ताकत
Huawei हमेशा से ही अपने कैमरा क्वालिटी के लिए जाना जाता है। इस बार भी Huawei Pura 90 Pro कैमरा सेक्शन में काफी मजबूत नजर आएगा। कंपनी इस बार 50MP का मेन सेंसर कैमरा दे सकती है।
इसके अलावा 50MP का अल्ट्रावाइड और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है। इसकी खास बात यह है कि इसके Pro वेरिएंट में 200MP का पेरिस्कोप कैमरा मिलने की काफी उम्मीदें बताई जा रही हैं, जिससे फोटोग्राफी का एक नया लेवल बनेगा।
टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह सीरीज 2026 में फ्लैगशिप स्मार्टफोन सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकती है। खासकर कैमरा और बैटरी के मामले में यह फोन बाकी ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Skoda Kushaq Facelift: नए लुक और एडवांस फीचर्स के साथ आने वाली SUV
- iPhone 18 Pro: कैमरा, बैटरी और डिजाइन में क्या होगा नया? जानें पूरी जानकारी
- Keeway RKR 350: युवाओं के लिए नई पावरफुल स्पोर्ट्स बाइक, जानें फीचर्स, इंजन और पूरी जानकारी






















