जिन लोगों को सरकारी नौकरी की तलाश है उनके लिए बड़ा अपडेट है। BPCL Recruitment 2026 के तहत भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने 250 पदों को भरने का ऐलान किया है।
इस नोटिफिकेशन की खास बात यह है कि इसके लिए GATE की जरूरत नहीं है। यह भर्ती एंट्री लेवल प्रोफाइल्स के लिए निकाली गई है, जिसमें Junior Executive, Associate Executive और Secretary जैसे पदों को भरा जाएगा। चलिए देखते हैं भर्ती के लिए कौन लोग आवेदन कर सकते हैं।
250 पदों पर निकली भर्ती
इस बार BPCL Vacancy 2026 के तहत कुल 250 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें सबसे ज्यादा 175 पद Junior Executive (Engineering) के लिए रखे गए हैं। इसके अलावा Accounts, Wayside Amenities, Secretary और Associate Executive के पद भी शामिल हैं। अलग-अलग प्रोफाइल के हिसाब से वैकेंसी का बंटवारा किया गया है, जिससे कई तरह के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
अगर BPCL Eligibility 2026 को देखा जाए तो यह अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग है। अगर आप इंजीनियर पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं Accounts, Management और अन्य पदों के लिए B.Com, BBA, B.Sc, M.Sc, MA, CA या इससे जुड़ी कोई डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास अनुभव भी होना चाहिए।

यह भर्ती फ्रेशर्स के बजाय अनुभवी उम्मीदवारों को मौका दे रही है। इसमें ज्यादातर पदों के लिए 3 से 5 साल का अनुभव मांगा गया है। BPCL Jobs 2026 के तहत जो लोग आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना चाहिए।
अगर उम्र सीमा की बात की जाए तो यह 32 से 35 साल के बीच रखी गई है। लेकिन आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के हिसाब से उम्र सीमा में छूट मिल सकती है।
सैलरी कितनी मिलेगी?
अगर BPCL Recruitment 2026 Salary Structure की बात करें तो यह काफी अच्छा पैकेज ऑफर करती है। Junior Executive और Secretary पद के लिए करीब 12 लाख रुपए सालाना CTC मिल सकता है।
वहीं Associate Executive पद के लिए करीब 17 लाख सालाना का पैकेज दिया जा सकता है। यह भर्ती काफी हाई-पेइंग सरकारी नौकरियों में मानी जाती है।
आवेदन शुल्क कितना है?
सैलरी के बाद अगर एप्लीकेशन फीस की बात करें तो उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के हिसाब से यह फीस देनी होगी। General, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को ₹1180 की एप्लीकेशन फीस देनी होगी, जिसमें GST भी शामिल है।
वहीं SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए यह फीस पूरी तरह से माफ है। इस फीस का भुगतान उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से ही कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
BPCL Selection Process 2026 की बात करें तो इसमें लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू शामिल हैं। जो उम्मीदवार इन सभी चरणों को पार करेंगे, वही इस भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे।
अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो BPCL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। Job Openings सेक्शन में जाकर आवेदन फॉर्म भरें। इस भर्ती की ज्यादा डिटेल के लिए आपको नोटिफिकेशन पढ़कर ही 17 मई 2026 तक आवेदन कर देना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- UP Board 10th 12th Result 2026 Out Soon: यहाँ से तुरंत डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड
- मार्केट में Oppo A6s 5G पर धमाकेदार डील, ₹9000 सस्ता हुआ ये पॉपुलर 5G फोन
- UP Anganwadi Recruitment 2026: मऊ जिले में 100 पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए अच्छा मौका






















