Infinix Note 60 Pro की लॉन्च डेट कन्फर्म, 13 अप्रैल को भारत में देगा एंट्री

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

स्मार्टफोन मार्केट में बहुत तेजी से नए-नए और नई टेक्नोलॉजी पर आधारित फोन लॉन्च हो रहे हैं। इसी में आगे बढ़ते हुए Infinix भी अपना एक नया स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro भारत के बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस फोन को बताया जा रहा है कि AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में 10 लाख से ज्यादा स्कोर मिले हैं, मतलब इससे अंदाजा आप लगा सकते हैं कि यह किस लेवल का फोन होने वाला है।

13 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा Infinix Note 60 Pro

कंपनी का कहना है कि वह Infinix Note 60 Pro को इंडियन मार्केट में 13 अप्रैल को लॉन्च करेगी यानी Infinix Note 60 Pro Launch Date in India 13 अप्रैल देखी गई है। जबकि लॉन्च से पहले ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Flipkart पर स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है, जहां से हमें इसके फीचर्स और डिजाइन के बारे में कुछ जानकारी मिली है।

अगर कलर ऑप्शंस की बात करें तो इसे आप Deep Ocean Blue, Solar Orange और Mocha Brown जैसे कई कलर ऑप्शंस में खरीद सकते हैं। वहीं अगर इंटरनेशनल मार्केट में इसके कलर ऑप्शंस की बात करें तो यह थोड़े ज्यादा हैं, जिसमें Frost Silver, Mist Titanium और Torino Black कलर्स भी देखे जा सकते हैं।

Infinix Note 60 Pro

लॉन्च से पहले कंपनी द्वारा लगातार इसके कई टीजर जारी किए जा चुके हैं, जिससे पता लग रहा है कि यह मिड-रेंज सेगमेंट का फोन होने वाला है।

Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस

स्मार्टफोन की एक बड़ी खासियत में इसका प्रोसेसर भी शामिल है। कंपनी इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर शामिल करेगी, जो Infinix Note 60 Pro Specifications के हिसाब से ये नई जनरेशन का पावरफुल प्रोसेसर होगा, जो बेहतर परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है।

कंपनी का दावा है कि पिछले मॉडल के हिसाब से इस फोन का CPU परफॉर्मेंस 75% तक ज्यादा अच्छा होगा, जबकि GPU परफॉर्मेंस 210% तक बेहतर मिलेगा।

6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट

अगर इस फोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें आपको 6.78 इंच का 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1,208 x 2,644 पिक्सल्स बताया गया है।

डिस्प्ले में 144Hz रिफ्रेश रेट दिया जाएगा, जिससे स्क्रीन स्क्रॉलिंग बेहद स्मूद महसूस होगी। साथ ही 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलने से तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी। इसके अलावा इस फोन की स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया जाएगा, जो इसे स्क्रैच और हल्के गिरने से बचाने में मदद करेगा।

Infinix Note 60 Pro के डिजाइन को बेहतर बनाने के साथ इसमें एक नया एक्सपेरिमेंट भी किया गया है यानी फोन के पीछे LEDs के साथ Active Matrix Display दिया जाएगा, जो नोटिफिकेशन, कॉल और अलर्ट को विजुअल तरीके से दिखाएगा।

यह फीचर काफी हद तक Nothing के स्मार्टफोन्स के Glyph Matrix इंटरफेस जैसा बताया जा रहा है, जिससे फोन का लुक काफी फ्यूचरिस्टिक बन जाता है।

50MP कैमरा और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट

कैमरे की तरफ आएं तो इसमें फोटो खींचने के शौकीन लोगों के लिए कंपनी ने रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल पेश किया है, जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।

बताया जा रहा है कि इस फोन में 50 मेगापिक्सल का ‘Ultra Clear’ प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जिसमें Optical Image Stabilization (OIS) सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मौजूद होगा, जिससे वाइड एंगल फोटो आसानी से ली जा सकेंगी।

Infinix Note 60 Pro

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन 4K रिजॉल्यूशन पर 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा, जो कंटेंट क्रिएटर्स के लिए उपयोगी फीचर माना जा रहा है।

6500mAh बैटरी और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट

अब अगर बैटरी की तरफ आएं तो यह बैटरी के मामले में भी काफी अच्छा नजर आ रहा है क्योंकि Infinix Note 60 Pro की बैटरी काफी मजबूत और बड़ी है। यह बैटरी 6500mAh की है, जो लंबे समय तक चल सकती है। इसके अलावा इसमें 90W wired fast charging का सपोर्ट मिला है, जबकि इसमें 30W wireless charging का सपोर्ट भी मिलता है, जो इस प्राइस सेगमेंट में कम ही देखा जाता है।

अगर इसकी कीमत की बात की जाए तो यह मिड-रेंज से प्रीमियम सेगमेंट के बीच ही रखी जाएगी, लेकिन इसकी सही कीमत तो 13 अप्रैल के लॉन्च इवेंट में ही पता चलेगी। इसीलिए जो लोग इस फोन को खरीदना चाहते हैं उनकी नजरें लॉन्च इवेंट पर टिकी हुई हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

 

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You