भारत के बजट सेगमेंट में itel ने एक नया फोन itel Zeno 100 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने बताया है कि इस फोन कांव बजट सेगमेंट में पेश करेगी। अगर आपका बजट सिर्फ 8,000 है आप जलता भी8 इस फोन को खरीद सकेंगे। इस फोन की कीमत इतनी कम है लेकिन फिर भी इसमें 5000mAh बैटरी और अच्छे फीचर्स दिए गए हैं। आइए देखते हैं कंपनी ने इस फोन को किन फीचर्स के साथ पेश किया है।
₹7 हजार से कम कीमत में लॉन्च हुआ फोन
कंपनी ने itel Zeno 100 को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिससे अलग-अलग बजट यूजर्स अपने हिसाब से खरीद सकते हैं। इसका पहला वेरिएंट 3GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट है जिसकी कीमत ₹6,866 रखी गई है। इसके अलावा इसका दूसरा वेरिएंट 4GB RAM + 64GB स्टोरेज के साथ आता है जिसको ₹7,285 में खरीदा जा सकता है। इतनी कम कीमत में अच्छे फीचर्स मिलना इस फोन को बजट मार्केट मे अच्छा ऑप्शन बनाता है।

इसके अलावा इस फोन में तीन कलर ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें Silk Green, Pure Black और Titanium Gold शामिल हैं। ये कलर ऑप्शन फोन को प्रीमियम लुक देते हैं, जिससे यह देखने में काफी अच्छा लगता है। कंपनी ने बताया है कि इस फोन को आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Amazon पर से भी खरीद सकेंगे।
90Hz डिस्प्ले के साथ बड़ा और स्मूद स्क्रीन एक्सपीरियंस
अगर डिस्प्ले की बात करें तो itel Zeno 100 में 6.6 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 720 × 1612 पिक्सल है, जिससे स्क्रीन पर कंटेंट साफ और अच्छा दिखाई देता है। इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिसकी वजह से स्क्रॉलिंग और ऐप्स का इस्तेमाल काफी स्मूद महसूस होता है। इसके साथ ही फोन में 180Hz टच सैंपलिंग रेट भी मिलता है, जिससे स्क्रीन जल्दी रिस्पॉन्ड करती है। कंपनी ने इसमें Dynamic Bar नाम का फीचर भी दिया है, जो नोटिफिकेशन और लाइव अलर्ट दिखाने का काम करता है।
परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में UNISOC T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर 2.2GHz की स्पीड पर काम करता है। इसकी वजह से ऐप्स चलाना, इंटरनेट ब्राउज़ करना और सोशल मीडिया इस्तेमाल करना इस फोन पर काफी स्मूद रहता है। इसके साथ Mali G57 MP1 GPU दिया गया है, जो ग्राफिक्स को बेहतर बनाता है।
फोन में 3GB और 4GB RAM के दो विकल्प मिलते हैं, जिससे यूज़र अपनी जरूरत के हिसाब से वेरिएंट चुन सकते हैं। इसके अलावा इसमें 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जो आम इस्तेमाल के लिए काफी मानी जाती है। खास बात यह है कि माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
नॉर्मल लेकिन अच्छा कैमरा सेटअप
कैमरा की बात करें तो itel Zeno 100 में ज्यादा खास कैमरा नहीं दिया गया है, लेकिन इसका कैमरा सेटअप बजट सेगमेंट के हिसाब से काफी ठीक ठाक है। इस फोन के पीछे की तरफ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। यह कैमरा LED फ्लैश के साथ आता है, जिससे कम रोशनी में भी फोटो लेना आसान हो जाता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बजट स्मार्टफोन में इतना ठीक कैमरा फीचर्स मिलना काफी अच्छी बात है।

5000mAh बैटरी के साथ लंबा बैकअप
बैटरी की बात करें तो itel Zeno 100 में कंपनी ने काफी कहीं बैटरी दी है। इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे 10W चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। हालांकि यह बहुत तेज चार्जिंग नहीं है, लेकिन बजट स्मार्टफोन में यह आम तौर पर देखने को मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5 और GPS जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें USB Type-C पोर्ट, IR ब्लास्टर और 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है।
इस फोन की सबसे खास बात इसका MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन है। इसका मतलब है कि यह फोन आम स्मार्टफोन के मुकाबले में ज्यादा मजबूत बनाया गया है। आमतौर पर बजट स्मार्टफोन्स में ऐसा सर्टिफिकेशन नहीं मिलता, इसलिए यह फीचर इसे खास बनाता है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें Ultralink फीचर भी दिया है, जिसके बारे में कहा गया है कि यह कम नेटवर्क वाले इलाकों में बेहतर कनेक्टिविटी देने में मदद करता है। अगर आप कम बजट में अच्छा फोन ढूंढ रहे हैं, तो itel Zeno 100 बजट के हिसाब से काफी अच्छा फोन है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Vivo T5x 5G जल्द आ सकता है भारत में, परफॉर्मेंस टेस्ट में 10 लाख से ज्यादा मिले स्कोर
- Infinix Note 60 Ultra की धमाकेदार एंट्री, MWC में पेश हुआ प्रीमियम स्मार्टफोन
- Vivo X300 FE लॉन्च, नई टेक्नोलॉजी और फ्लैगशिप चिपसेट के साथ पेश हुआ स्मार्टफोन






















