क्या आप नया 5G फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है क्योंकि इस टाइम Oppo A6s 5G पर जबरदस्त डिस्काउंट चल रहा है, जिसकी वजह से इसकी कीमत लगभग ₹9000 तक कम हो चुकी है। अगर आप इस फोन को अब खरीदते हैं, तो इसे इसकी लॉन्च कीमत से काफी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। चलिए देखते हैं इस पर क्या ऑफर चल रहा है।
25% डिस्काउंट के साथ मिल रहा फोन
फिलहाल Oppo A6s 5G Discount Offer के तहत फोन को भारी छूट के साथ लिस्ट किया गया है। इस स्मार्टफोन का 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 27,999 रुपये की MRP पर आता है। लेकिन Amazon पर इसे 25% डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर 20,999 रुपये रह जाती है। यानी यहां सीधे 7000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
अगर आप सही तरीके से खरीदारी करें, तो और भी ज्यादा फायदा उठा सकते हैं। Oppo A6s 5G Bank Offer के तहत चुनिंदा बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर अतिरिक्त 2100 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। इस तरह कुल मिलाकर यह फोन आपको 9000 रुपये से ज्यादा सस्ता पड़ सकता है।

बड़ी डिस्प्ले और स्मूद एक्सपीरियंस
इस फोन के खास फीचर्स की बात करें तो इसमें इसका डिजाइन भी शामिल है। कंपनी ने इसे 6.75 इंच के बड़े HD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया है। अगर इसके रिफ्रेश रेट की बात करें तो यह 120Hz तक जाता है, जिससे गेमिंग और स्क्रोलिंग का अनुभव और बेहतर हो जाता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1125 निट्स तक है।
अगर आप गेमिंग के शौकीन हैं, तो यह फोन आपको निराश नहीं करेगा। Oppo A6s 5G Features में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो स्मूद परफॉर्मेंस देता है।
इसके अलावा AI GameBoost और AI LinkBoost 3.0 जैसे फीचर्स भी शामिल हैं, जो गेमिंग और नेटवर्क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाते हैं। इससे ऑनलाइन गेम खेलते समय लैग की समस्या कम होती है।
कैमरा भी है काफी शानदार
अगर इसके कैमरा फीचर्स की बात करें तो Oppo A6s 5G Camera में कंपनी ने 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस शामिल किया है। सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जिससे काफी नेचुरल फोटो खींची जा सकती है। यानी सोशल मीडिया और नॉर्मल फोटोग्राफी के लिए यह कैमरा काफी ठीक-ठाक है।
चलिए अब बात करते हैं Oppo A6s 5G Battery की। इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो काफी दमदार है। साथ ही कंपनी ने इसमें 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। कंपनी के अनुसार यह फोन 22.4 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है।

यह स्मार्टफोन ColorOS 15 पर चलता है, जिसमें कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसमें Luminous Rendering Engine और Trinity Engine जैसी टेक्नोलॉजी शामिल हैं। अगर आप कम बजट में एक अच्छा 5G स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो Oppo A6s 5G Price in India के हिसाब से यह एक शानदार डील साबित हो सकती है।
इन्हें भी पढ़ें:
- UP Anganwadi Recruitment 2026: मऊ जिले में 100 पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए अच्छा मौका
- Vivo Y600 Pro का ऑफिशियल टीज़र जारी, जानिए किन फीचर्स के साथ होगा लॉन्च
- लॉन्च से पहले Samsung Galaxy A27 की पहली झलक आई सामने, मिड रेंज में देगा फ्लैगशिप जैसा फील






















