अगर आप एक शानदार 5g स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो Motorola का पॉपुलर स्मार्टफोन इस वक्त अच्छे डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। कंपनी अपने Moto G96 5G पर अच्छे ऑफर्स दे रही है। जिससे ये Flipkart पर अपनी असली कीमत से काफी कम पर मिल रहा है। आइए इस फोन पर चलने वाले ऑफर्स और डील्स देखते हैं।
Moto G96 5G पर मिल रहा है डिस्काउंट ऑफर
कंपनी ने Moto G96 5G को पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया था और लॉन्च के बाद ये फोन बजट में एक अच्छा ऑप्शन बन कर सामने आया था। लेकिन अब कंपनी इस पर डिस्काउंट दे रही है, जिससे इसे और भी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी ने लगभग 20,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था। अब Flipkart पर इस फोन को 14% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। इस छूट के बाद इसकी कीमत घटकर लगभग 17,999 रुपये रह जाती है।

अगर आप Moto G96 5G को बैंक ऑफर के साथ खरीदते हैं, तो यह फोन और भी सस्ता पड़ सकता है। Flipkart पर कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर अतिरिक्त छूट दी जा रही है। इस छूट की वजह से इस फोन पर 1000 तक का और फायदा मिल सकता है। यानी कुल मिलाकर आप इसे 4,000 के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।
बड़ी बैटरी और शानदार डिस्प्ले
इस फोन की एक बड़ी खासियत Moto G96 5G की बड़ी बैटरी भी है। कंपनी इसमें 5500mAh की दमदार बैटरी दे रही है, जिसे 33W TurboPower Fast Charging का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है। डिस्प्ले की बात करें तो इस फोन में 6.67 इंच की Full HD+ Curved pOLED डिस्प्ले दी गई है, जो देखने में काफी प्रीमियम लगती है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स ब्राइटनेस मिलती है, जिससे यूजर्स को अच्छा एक्सपीरियंस मिलता है।
अच्छे परफॉमेंस के लिए पावरफुल प्रोसेसर
फोन के परफॉर्मेंस को बहते बनाने के लिए इसमें पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है। Moto G96 5G में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है, जिससे फोन का ओवरऑल परफॉर्मेंस काफी अच्छा मिलता है। साथ ही इस फोन में IP68 रेटिंग भी दी गई है। जो इसे 3के सैफ फोन बनाती है। Moto G96 5G में लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 5G, 4G, Dual SIM सपोर्ट, Bluetooth 5.2, Wi-Fi, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट मौजूद है। ये फीचर्स इसे मॉडर्न ज़माने का नया फोन बनाते हैं।

कैमरा क्वालिटी भी है काफी शानदार
कैमरे के मामले में भी Moto G96 5G किसी से पीछे नहीं है। इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS भी मिलता है। इसके साथ ही फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी दिया गया है। साथ ही सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। कम रोशनी में भी ये फोन अच्छी फोटो क्लिक कर सकता है।
क्या आपको यह फोन खरीदना चाहिए?
अगर आपका बजट 20,000 का है तो, बिकुल आप इसे खरीद सकते हैं। ये फोन 4,000 के डिस्काउंट के साथ आपको मिल सकता है। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि ये ऑफर सिर्फ कुछ टाइम के लिए ही कंपनी दे रही है। बाद में इस फोन की कीमत को बढ़ाया जा सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- itel A100 के लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स, ₹10,000 से कम कीमत में मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
- Honda Dio: शानदार माइलेज और स्पोर्टी डिजाइन का कॉम्बिनेशन, ख़रीदे मात्र इतने में
- ₹10,000 से कम में Samsung का 5G फोन खरीदने का मौका, Flipkart पर Galaxy F06 5G पर जबरदस्त डिस्काउंट























