Honor इस बार अपनी एक और पॉपुलर सीरीज लॉन्च करने वाली है। इस बार कंपनी Honor 600 लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में सामने आने वाली लीक रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कंपनी इस फोन को काफी बड़ी बैटरी के साथ पेश करेगी। कंपनी हर साल अपनी नंबर-सीरीज को अपग्रेड करती है। पिछले साल कंपनी ने पहले Honor 400 और फिर Honor 500 सीरीज लॉन्च की थी। अब रिपोर्ट्स की मानें तो Honor 600 सीरीज को जून 2026 में चीन में लॉन्च किया जा सकता है।
टिप्सटर ने क्या किया खुलासा?
जाने-माने टिप्सटर Digital Chat Station ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में वो बताते हैं कि Honor एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जिसमें करीब 6.57 इंच का बड़ा डिस्प्ले और बेहद पावरफुल बैटरी दी जा सकती है। लीक रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस फोन में कंपनी 9,000mAh की बड़ी बैटरी देगी। साथ ही फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।

Honor 600 के स्पेसिफिकेशंस
ये स्पेसिफिकेशंस लीक रिपोर्ट्स में सामने आए हैं। कंपनी ने इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी है। Honor 600 में 6.57 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही इस फोन में 9,000mAh बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीदें हैं। हालांकि अभी तक टिप्सटर ने फोन के प्रोसेसर, कैमरा और चार्जिंग स्पीड को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है। कंपनी ने अभी तक इस सीरीज में आने वाले फोंस के नाम और डिजाइन के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है।
Honor 500 से कितना अलग होगा नया मॉडल?
क्योंकि Honor 600 को Honor 500 का अपग्रेड माना जा रहा है। पिछले साल आने वाले Honor 500 में कंपनी ने 6.55 इंच का OLED डिस्प्ले दिया था, जिसमें 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। यह फोन क्वालकॉम Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ आता है। साथ ही इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया था।

अगर ये सीरीज Honor 500 का अपग्रेड होगा तो इसमें इससे बेहतर फीचर्स और बैटरी, कैमरा आने की उम्मीदें हैं। उम्मीद है कि कंपनी इसे मिड रेंज में और बेहतर डिजाइन के साथ पेश करेगी। अगर ऐसा होता है तो ये एक बेहतर ऑप्शन साबित होगा। वैसे तो इसके ग्लोबल लॉन्च को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन Honor 600 Lite को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखा गया है। अगर Lite मॉडल ग्लोबल मार्केट में आता है, तो इसके बाद Honor 600 का स्टैंडर्ड और प्रो वर्जन भी लॉन्च किया जा सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- itel A100 के लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स, ₹10,000 से कम कीमत में मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
- Infinix Note 60 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, लीक रिपोर्ट में सामने आए कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले डिटेल्स
- BPSSC Recruitment 2026 में 400+ पदों पर मिलेगी सरकारी नौकरी, बिना देर किए करें अप्लाई





















