Motorola Edge 60 Fusion हुआ सस्ता, अब कम कीमत में मिलेगा पॉपुलर 5G स्मार्टफोन

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

क्या आप स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, अगर हां तो ये अच्छा मौका हो सकता है क्योंकि इस टाइम Motorola का पॉपुलर स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Fusion अब भारी डिस्काउंट के साथ सस्ते दाम में खरीदा जा सकता है। इस फोन को कंपनी ने 2025 के शुरू में पेश किया था लेकिन अब इस कीमत में ₹5,000 तक कटौती की गई है, जिससे इसके दाम काफी कम हो गए हैं।

मिल रहा है जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर

अगर आप नया 5G smartphone खरीदने की सोच रहे हैं तो यह सही मौका हो सकता है। Motorola Edge 60 Fusion को कंपनी की official website पर डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। जब इस फोन को लॉन्च किया गया था तब इस फोन की असली कीमत ₹24,999 रखी गई थी, लेकिन ऑफर के बाद इसकी कीमत घटकर ₹20,999 रह गई है। यानी बिना किसी बैंक ऑफर को जोड़े ही लोगों को सीधे अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है।

Motorola Edge 60 Fusion

अगर अब बात करें बैंक ऑफर की तो कंपनी इस फोन पर HDFC Bank या SBI Bank credit card से भुगतान करने पर ₹1,000 तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है। इस तरह कुल मिलाकर इस फोन पर लगभग ₹5,000 तक की बचत की जा सकती है। अगर देखा जाए तो ये एक अच्छा ऑफर है इस फोन को उसकी असली कीमत से कम दाम पर खरीदना का। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि ये ऑफर सिर्फ कुछ टाइम के लिए है। इसलिए जो लोग फोन खरीदना चाहते हैं, वो बिना देर किए खरीद लें।

डिस्प्ले से लेकर डिजाइन तक

बात करने इस फोन की डिस्पले की तो Motorola Edge 60 Fusion में 6.67-inch का 1.5K pOLED curved display दिया गया है, जो देखने में काफी प्रीमियम फील देता है। इस फोन की स्क्रीन 4500 nits तक की peak brightness सपोर्ट करती है, इतनी बड़ी और कर्व्ड डिस्प्ले होने की वजह से इस फोन को चलाने का एक्सपीरियंस अलग हो होता है। इस फोन की सेफ्टी के लिए इसमें IP68/IP69 rating मिलती है। इसके अलावा इसमें MIL-STD-810H certification भी दिया गया है।

50MP Camera और 4K Video Recording का सपोर्ट

कैमरा की बात करें तो Motorola के इस फोन में 50MP Sony LYTIA 700C OIS main कैमरा दिया गया है, जिससे अच्छी फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कुंज सकती हैं। यह कैमरा कम रोशनी में भी अच्छी क्वालिटी की तस्वीरें लेने में मदद करता है। फ्रंट कैमरे के रूप में इसमें 32MP front camera दिया गया है, जो 4K video recording को सपोर्ट करता है।

Motorola Edge 60 Fusion

इसी के साथ इस फोन में 5500mAh की बैटरी देखने के लिए मिलती है। इस बैटरी को कम्पनी ने 68W fast charging का सपोर्ट दिया है, जिससे फोन कम टाइम में तेजी से चार्ज किया जा सकता है। डिस्काउंट और बैंक ऑफर के बाद Motorola Edge 60 Fusion अपनी कीमत के हिसाब से एक अच्छा विकल्प बन गया है। अगर आप कम कीमत में फीचर-पैक्ड Motorola smartphone खरीदना चाहते हैं, तो यह फोन इस ऑफर के साथ अच्छा ऑप्शन बनेगा।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You