OnePlus Ace 6 Ultra को लेकर बड़ा खुलासा, कंपनी का रही है Ace सीरीज का नया प्रीमियम स्मार्टफोन

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

स्मार्टफोन मार्केट में वनप्लस एक बार फिर से अपने नए फोन के साथ आने वाला है। इस बार अपकमिंग फोन OnePlus Ace 6 Ultra होने वाला है, जिसे लेकर नए खुलासे और अपडेट सामने आए हैं।

इसके लॉन्च को लेकर खबरें तेजी से बढ़ रही हैं। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि अपनी Ace सीरीज में कंपनी नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी, जिसका टीजर भी जारी कर दिया गया है। इसे OnePlus Ace 5 Ultra का सक्सेसर माना जा रहा है।

OnePlus Ace 6 Ultra Launch को लेकर कंपनी ने क्या कहा?

रिपोर्ट के हिसाब से वनप्लस ने अपनी Ace सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी दी है। हालांकि कंपनी ने सीधे तौर पर इसे OnePlus Ace 6 Ultra का नाम नहीं दिया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह यही फोन होने वाला है।

कंपनी के प्रेसिडेंट Li Jie Louis की Weibo पोस्ट से संकेत मिला है कि अगला Ace सीरीज फोन एक Performance-Centric Smartphone होगा। इसका मतलब साफ है कि डिवाइस में दमदार प्रोसेसर और हाई-एंड हार्डवेयर फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

OnePlus Ace 6 Ultra

कॉम्पैक्ट बॉडी में मिलेगा फ्लैगशिप एक्सपीरियंस

लीक्स में सामने आने वाली खबरों के हिसाब से OnePlus Ace 6 Ultra में 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले देखने के लिए मिल सकता है, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K बताया जा रहा है। अगर इस डिस्प्ले के रिफ्रेश रेट की बात करें तो 165Hz होने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो यह गेमिंग के लिए स्मूद परफॉर्मेंस देने वाला फोन बनेगा। रिपोर्ट में इसे कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला फ्लैगशिप फोन बताया जा रहा है, जो OnePlus 15 जैसे कुछ फीचर्स के साथ आने वाला है।

मिलेगा नया फ्लैगशिप Dimensity 9500 चिपसेट

OnePlus Ace 6 Ultra में परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह 3nm प्रोसेस पर आधारित फ्लैगशिप चिपसेट होने वाला है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी के लिए जाना जाएगा। बताया जा रहा है कि फोन में 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज मिल सकता है। ऐसे स्पेसिफिकेशंस इसे गेमिंग से लेकर मल्टीटास्किंग और हेवी यूज के लिए एक अच्छा स्मार्टफोन बनाएंगे।

8500mAh बैटरी बनेगी सबसे बड़ी खासियत 

OnePlus Ace 6 Ultra की बैटरी इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक होने वाली है, क्योंकि कंपनी इसमें 8500mAh की बैटरी जोड़ सकती है। अगर यह बात सही साबित होती है तो यह बैटरी के मामले में काफी अच्छा फोन साबित होगा। साथ ही इसे Fast Charging और Wired Charging Support मिलने की उम्मीद भी है। देखते हैं कंपनी बैटरी के मामले में इस फोन में क्या पेश करती है।

OnePlus Ace 6 Ultra

50MP कैमरा से मिलेगी दमदार फोटोग्राफी

इस फोन में फोटोग्राफी के लेवल को बढ़ाने के लिए OnePlus Ace 6 Ultra में कंपनी 50MP Camera जोड़ सकती है। इसके साथ इसमें सेकेंडरी कैमरा सेंसर भी मिल सकता है। अभी कैमरा सेटअप के बारे में कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी कैमरे के मामले में इस फोन को अच्छा और प्रीमियम क्वालिटी का रखेगी।

लॉन्च डेट कब होगी?

फिलहाल OnePlus ने Ace सीरीज के नए स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। हालांकि जिस तरह कंपनी ने डिवाइस को टीज करना शुरू किया है, उससे माना जा रहा है कि OnePlus Ace 6 Ultra जल्द ही लॉन्च हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You