इंडियन स्मार्टफोन मार्केट और ग्लोबल मार्केट में जल्दी ही OnePlus Nord 6 आने वाला है। खबरों में सामने आया है कि OnePlus Nord 6, OnePlus Nord 5 का सक्सेसर होगा।
कुछ लीक रिपोर्ट्स भी सामने आई हैं और कुछ टिप्स्टर्स के हिसाब से OnePlus Nord 6 असल में OnePlus Turbo 6 का ही रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। इस फोन को लेकर आजकल टेक इंडस्ट्री में काफी चर्चाएं हो रही हैं। आइए हम भी जानते हैं कि इस फोन के बारे में क्या खबरें लीक हुई हैं।
कब होगा मार्केट में लॉन्च
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus Nord 6 अप्रैल 2026 में लॉन्च हो सकता है। यह खबर टिप्स्टर Yogesh Brar ने दी है कि फोन अगले महीने इंडियन मार्केट या ग्लोबल मार्केट में आ सकता है। अगर यह बात सही साबित होती है तो यह नया फोन खरीदने वाले यूजर्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन बनकर सामने आएगा और मिड रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में अच्छा मुकाबला दे सकता है।

अगर बात करें इसके specifications के बारे में तो सारी specifications लीक रिपोर्ट्स में ही सामने आई हैं। कंपनी ने अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। खबरों के हिसाब से इसमें 6.7 इंच का AMOLED display देखने के लिए मिल सकता है, जिसका resolution 1.5K होगा और जिसका refresh rate लगभग 165Hz के आसपास हो सकता है। Processor की बात करें तो इसमें Snapdragon 8s Gen 4 processor देखने के लिए मिल सकता है, जो कि पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा पावरफुल माना जा रहा है और यह काफी अच्छा performance दे सकता है।
कैमरा फीचर्स में क्या मिलेगा?
अगर camera features की बात करें तो कैमरे के बारे में भी कुछ खबरें सामने आई हैं, जिनके हिसाब से इसमें 50 मेगापिक्सल का main camera मिल सकता है। इसके अलावा 16 मेगापिक्सल का camera सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यानी front camera के रूप में मिल सकता है। बाकी कैमरे में आपको AI features भी देखने के लिए मिल सकते हैं, जिससे कैमरे से खींची जाने वाली फोटो की क्वालिटी काफी अच्छी हो सकती है और यूजर्स को बेहतर फोटोग्राफी का अनुभव मिल सकता है।
बैटरी में क्या मिलेगा
बैटरी की बात करें तो इसमें एक बहुत बड़ी बैटरी मिल सकती है। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि इसमें 9000mAh की battery दी जा सकती है या इसके आसपास की बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसके साथ 80W fast charging का सपोर्ट दिया जा सकता है। हो सकता है कंपनी इसे wireless charging के सपोर्ट के साथ भी पेश करे, लेकिन असली specifications तो ऑफिशियल लॉन्च के बाद ही पता चलेंगे।
अगर इन फीचर्स को देखा जाए तो इससे पता चलता है कि यह फोन mid to high range के बीच में आ सकता है, जिससे यह ऐसे यूजर्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन बनेगा जो mid to high range smartphones खरीदना चाहते हैं।

OnePlus Nord 6 और OnePlus Turbo 6 में क्या है कनेक्शन
जो खबरें सामने आई हैं, उनमें बताया जा रहा है कि OnePlus Nord 6 और OnePlus Turbo 6 में आपस में कनेक्शन हो सकता है। मतलब यह आने वाला नया फोन Turbo 6 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। यानी इसमें ज्यादातर specifications इस फोन के जैसे मिल सकते हैं।
अगर ऐसा होता है तो ग्लोबल लेवल पर यह फोन पहले से मौजूद मॉडल की तरह high performance और शानदार camera quality दे सकता है। यह इससे भी बेहतर performance दे सकता है। हालांकि इसकी कीमत के बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। असली कीमत तो लॉन्च के समय ही सामने आएगी।
इन्हें भी पढ़ें:
- Samsung Galaxy A57 की लॉन्चिंग करीब, लीक हुए डिजाइन और प्रमुख फीचर्स
- Oppo Find X9s Pro: फ्लैगशिप स्मार्टफोन का इंतजार खत्म, लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
- Vivo T5x 5G भारत में लॉन्च, 7200mAh बैटरी और प्रीमियम परफॉर्मेंस के साथ मिड-रेंज में एंट्री






















