Redmi Pad SE 4G Review: कम कीमत में कितना दमदार है ये नया बजट टैबलेट, खरीदने से पहले जरूर पढ़ें

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

क्या बजट सेगमेंट में एक टैबलेट ढूंढ रहे हैं तो आर्टिकल आपके लिए है क्योंकि इस आर्टिकल में हम Redmi Pad Se 4G के बारे में बात करेंगे जो काफी सस्ता है और काफी चर्चा में भी है। लेकिन सवाल यह है कि क्या इतना सस्ता टैबलेट सच में काम का है या सिर्फ नाम का सस्ता है, इसी को आज हम इस Redmi Pad Se 4G Review में समझेंगे।

₹10,999 में टैबलेट? पहले ही दिल जीत लेगा प्राइस

सबसे पहले अगर बात करें Redmi Pad Se 4G price in India की तो ये ₹10,999 से शुरू होती है। यह इसे बजट टैबलेट सेगमेंट में सबसे अट्रैक्टिव ऑप्शन बना देती है।

यह 4GB + 64GB और 4GB + 128GB वेरिएंट में आता है, जिससे यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं। यह स्टूडेंट्स और बेसिक यूजर्स के लिए एक बहुत ही किफायती डील है। इसको आप चाहे तो Flipkart या mi.com जैसे प्लेटफॉर्म से ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

डिजाइन देखकर लगेगा स्मार्ट

डिजाइन की बात करें तो यह टैबलेट काफी सिंपल और क्लीन लुक के साथ आता है। इसका बैक पैनल प्लास्टिक का है लेकिन मैट फिनिश डिजाइन इसे प्रीमियम फील देता है। 8.8mm की थिकनेस के साथ यह टैबलेट काफी स्लिम और हल्का है। वजन भी करीब 375 ग्राम है, जिससे इसे बच्चे भी आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं।

Redmi Pad SE 4G Review

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस का बैलेंस

डिस्प्ले सेक्शन को देखें तो इसमें 8.7 इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1340 x 800 पिक्सल है। पहली नजर में यह छोटा लग सकता है, लेकिन रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए यह काफी है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट टैबलेट होने की वजह से स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का एक्सपीरियंस स्मूद बनाता है।

इस टैबलेट में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है जो बेसिक टास्क के लिए काफी ठीक काम करता है। साथ में 4GB RAM मिलती है, जिससे मल्टीटास्किंग आसानी से हो जाती है।

4G सपोर्ट और स्टोरेज

इस टैबलेट की सबसे खास बात इसका 4G सिम सपोर्ट टैबलेट होना है। इसमें आप सिम लगाकर इंटरनेट चला सकते हैं, जो उन इलाकों के लिए बहुत उपयोगी है जहां WiFi या ब्रॉडबैंड नहीं है। इसके अलावा इसमें 2TB तक का एक्सपैंडेबल स्टोरेज टैबलेट सपोर्ट मिलता है।

Redmi Pad SE 4G Review

इतनी कम कीमत के बाद भी इसमें 6650mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो आराम से पूरे दिन चल सकती है। Redmi Pad Se 4G battery backup काफी अच्छा है, खासकर पढ़ाई और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए। इसकी चार्जिंग स्पीड भी ठीक-ठाक है, हालांकि यह फास्टेस्ट नहीं है। लेकिन बजट टैबलेट के हिसाब से यह बैलेंस्ड परफॉर्मेंस देता है।

कुल मिलाकर Redmi Pad Se 4G review यही कहता है कि यह एक “सस्ता लेकिन काम का” टैबलेट है अगर आपका बजट कम है, तो।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You