Samsung जल्दी ही मिड रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में एक और फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि Samsung Galaxy A57 को ग्लोबल मार्केट के साथ भारत में भी पेश किया जाएगा। यह फोन फरवरी के आखिर में नहीं बल्कि मार्च 2026 के शुरुआत में लॉन्च होगा। इस फोन को एक बड़े मोबाइल इवेंट के दौरान पेश कर सकती है। Galaxy A-series पहले से ही भारत में काफी मशहूर है इसलिए इसके नए फोन को भी काफी प्रीमियम बनाया जाएगा।
मार्च में हो सकता है Samsung Galaxy A57 का लॉन्च
रिपोर्ट के हिसाब से Samsung Galaxy A57 का लॉन्च मार्च 2026 के पहले हफ्ते में हो सकता है। कंपनी इसे एक इंटरनेशनल मोबाइल इवेंट के दौरान पेश कर सकती है, जो 2 मार्च से शुरू होकर 5 मार्च तक चलेगा। इस इवेंट में Samsung अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन्स को पेश कर सकती है, जिसमें Galaxy A57 और Galaxy A37 शामिल हो सकते हैं। लीक खबरों से पता चलता है कि यह फोन अब जल्दी ही लॉन्च होने वाला है।

6.6 इंच AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट
Samsung Galaxy A57 में 6.6 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीदें है, जो शानदार कलर और क्लियर विजुअल एक्सपीरियंस देगा। इसके अलावा, फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी मिल सकता है, जिससे स्क्रीन स्क्रॉलिंग और एनीमेशन काफी स्मूथ होंगे। Samsung अपनी डिस्प्ले क्वालिटी और कैमरे सेटअप के लिए पहले से ही जाना जाता है, लेकिन उम्मीद है कि Galaxy A57 में भी कंपनी बेहतर एक्सपीरियंस देने की कोशिश करेगी।
प्रोसेसर देगा पावरफुल परफॉर्मेंस
अच्छे परफॉर्मेंस के लिए Samsung Galaxy A57 में Exynos 1680 चिपसेट दिया जा सकता है। इस प्रोसेसर की वजह से फोन को काफी अच्छी स्पीड और पावर एफिशिएंसी मिलती है। कंपनी इस फोन को Android के लेटेस्ट वर्जन के साथ पेश करेगी। Exynos प्रोसेसर के साथ Samsung का सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन फोन की परफॉर्मेंस को और बेहतर बना सकता है।
अच्छी फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A57 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा, और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। इस कैमरा सेटअप की मदद से यूजर्स हाई-क्वालिटी फोटो और वीडियो आसानी से कैप्चर कर पाएंगे। अच्छी सेल्फी के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

5000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
अगर बैटरी की बात करें तो Samsung Galaxy A57 में 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। जिससे फोन को अच्छा बैकअप मिलेगा। इसी के साथ फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाएगी। Samsung Galaxy A57 का डिजाइन काफी स्लिम और प्रीमियम हो सकता है। रिपोर्ट के हिसाब से इसका वजन करीब 182 ग्राम हो सकता है। इस फोन में IP68 रेटिंग भी मिल सकती है, जिससे यह फोन पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा। यह फीचर आमतौर पर महंगे स्मार्टफोन्स में मिलता है, लेकिन Galaxy A57 में इसका मिलना इसे और खास बना सकता है।
क्या हो सकती है कीमत?
Samsung Galaxy A57 की कीमत की बात करें तो इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इसकी कीमत भारत में लगभग ₹30,000 से ₹35,000 के बीच हो सकती है। अगर इस फोन को इस प्राइस में ही लॉन्च किया जाएगा तो यह फोन OnePlus, iQOO और Realme जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स को टक्कर दे सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- 2026 Maruti Brezza: नए फीचर्स और अपडेटेड लुक के साथ आने वाली पॉपुलर SUV
- Homemade Rasmalai: घर पर बनाएँ मुलायम और स्वादिष्ट रसमलाई
- Xiaomi 17 Series होगी 28 फरवरी को लॉन्च, Ultra मॉडल में मिलेंगे तगड़े फीचर्स






















