Tecno Pop X 5G हुआ लॉन्च, कम कीमत में 5G कनेक्टिविटी के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में टेक्नो ने अपना एक नया फोन लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Tecno Pop X 5G के साथ आई है, जिसे बजट यूजर्स के लिए बनाया गया है। लॉन्च के साथ ही इसकी कीमत और फीचर्स भी सामने आ चुके हैं। यह 5G कनेक्टिविटी के साथ आने वाला स्मार्टफोन होगा, जो बजट यूजर्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन बनेगा। चलिए इसकी खूबियों और कीमत जानते हैं।

Tecno Pop X 5G की कीमत 

अगर सबसे पहले बात करें Tecno Pop X 5G price की, तो कंपनी ने इसे दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। वेरिएंट के हिसाब से इसकी कीमत में थोड़ा फर्क देखने को मिलता है। इसका पहला वेरिएंट 4GB RAM + 128GB स्टोरेज का है, जिसकी कीमत 15,999 रुपये रखी गई है।

वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 6GB RAM + 128GB स्टोरेज का है, जिसकी कीमत 17,999 रुपये रखी गई है। इस फोन को आप आज से ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Amazon से खरीद सकते हैं।

बड़ी डिस्प्ले और स्मूद एक्सपीरियंस

अब अगर इस फोन के डिस्प्ले सेक्शन की तरफ आया जाए, तो Tecno Pop X 5G में आपको 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले देखने के लिए मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ ही 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 560 निट्स ब्राइटनेस मिलती है। यानी वीडियो देखने से लेकर गेम खेलने तक का experience काफी शानदार रहने वाला है।

Tecno Pop X 5G

दमदार प्रोसेसर से मिलेगा स्मूद परफॉर्मेंस

अगर बात करें फोन के performance की, तो इसके परफॉर्मेंस को ज्यादा बेहतर करने के लिए कंपनी ने इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया है। यह 6nm टेक्नोलॉजी पर आधारित ऑक्टा-कोर चिपसेट है, जो बेहतर स्पीड और बैटरी एफिशिएंसी देता है।

इसके साथ Mali-G57 MC2 GPU मिलता है, जो gaming को और बेहतर बनाता है। Tecno 5G smartphone होने के कारण इसमें आपको तेज इंटरनेट स्पीड का भी फायदा मिलेगा।

कैमरा सेटअप कैसा है?

फोटोग्राफी के शौकीनों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसमें बेसिक कैमरा दिया है। यानी इसमें आपको 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो selfie और video call के लिए तैयार किया गया है।

Tecno Pop X 5G

अगर इसके battery फीचर्स को देखा जाए, तो इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी देखने के लिए मिलती है, जिसे कंपनी ने 45W fast charging का सपोर्ट दिया है। यानी इस फोन का देर तक इस्तेमाल कर सकते हैं और जल्दी ही फुल चार्ज भी कर सकते हैं।

यह फोन नई टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यानी यह फोन Android 16 पर based HiOS 16 पर काम करेगा। इसके साथ इसमें कई AI powered फीचर्स भी दिए जाएंगे, जिससे यूजर्स का experience काफी बेहतर होगा। अगर आप एक budget smartphone खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह अच्छा ऑप्शन है। यह एक नया लॉन्च हुआ फोन है, जो आपको बेहतर फीचर्स देगा।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You