Vivo ने अपनी टी-सीरीज को बढ़ाते हुए इसमें एक और फोन लॉन्च करने का ऐलान किया है। मतलब जल्दी ही वो भारत में अपना Vivo T5 Pro 5G लॉन्च करने वाला है। यह फोन पिछले साल अगस्त में आने वाले Vivo T4 Pro 5G का अपग्रेडेड वर्जन है।
कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए इसके बारे में जानकारी दी है, जबकि Flipkart पर इसके लिए पहले से ही माइक्रोसाइट तैयार कर दी गई है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्दी ही आने वाले दिनों में यह फोन आपको Indian smartphone market में देखने के लिए मिल सकता है।
Vivo T5 Pro 5G का डिजाइन और डिस्प्ले
चलिए अब इस आने वाले फोन के डिजाइन के बारे में देखते हैं कि क्या खबरें सामने आई हैं। Vivo T5 Pro 5G में pill shape वाला कैमरा मॉड्यूल देखने के लिए मिल सकता है। इसके अंदर आपको dual rear camera unit दी जा सकती है। इसके अलावा अगर स्क्रीन की बात करें तो यह 6.8-inch 1.5K AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका refresh rate 144Hz हो सकता है।

फोन का डिजाइन काफी प्रीमियम और सिंपल सा होगा। फोन दिखने में स्लिम होगा। Vivo ने पहले ही T4 Pro 5G में curved डिस्प्ले का इस्तेमाल किया था, तो उम्मीद है कि इसमें भी अच्छी क्वालिटी देखने को मिल सकती है। ओवरऑल इसकी डिस्प्ले क्वालिटी काफी अच्छी होने वाली है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
अगर बात करें इसके प्रोसेसर की तो Vivo T5 Pro 5G में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर हो सकता है, जो fast और smooth performance के लिए तैयार किया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलेगा।
इस फोन के नए Android फीचर्स की वजह से इसमें कई AI फीचर्स भी जोड़े जाएंगे। Vivo का UI हल्का और स्मूथ रहता है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
कैमरा फीचर्स
अगर बात करें Vivo T5 Pro 5G के कैमरा फीचर्स की तो उम्मीद जताई जा रही है कि इसके rear camera unit में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इस कैमरे को काफी अच्छी और क्लियर क्वालिटी की पिक्चर्स क्लिक करने के लिए जाना जाता है और साथ में यह वीडियो रिकॉर्डिंग भी अच्छी देता है।
इसके अलावा इसमें 50MP का periscope telephoto और 2MP का depth sensor मिल सकता है, क्योंकि इससे पहले फोन में यह खूबियां दी गई थीं। तो हो सकता है कंपनी इन्हें नए फीचर्स के साथ लॉन्च करे या फिर अपग्रेड करके पेश करे।
बैटरी और चार्जिंग

बैटरी फीचर्स की तरफ आएं तो इसमें 9,020mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। इस बैटरी को कंपनी 90W fast charging के सपोर्ट के साथ पेश करेगी। इतनी बड़ी बैटरी कैपेसिटी की वजह से यह फोन battery lovers की लिस्ट में शामिल हो सकता है।
अगर कीमत की बात करें तो कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कंपनी इसको ₹35,000 के आसपास की कीमत पर लॉन्च कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह इस सेगमेंट में Nothing Phone 4a और इसी जैसे दूसरे फोन को टक्कर दे सकता है। अगर देखा जाए तो यह एक mid-segment फोन होने वाला है, जो यूजर्स के एक्सपीरियंस को काफी हाई लेवल तक लेकर जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- OnePlus Nord 6 Review: दमदार बैटरी और पावरफुल परफॉर्मेंस वाला नया स्मार्टफोन
- Vivo V70 FE की बिक्री 9 अप्रैल से शुरू, देखें इसके हाई क्वालिटी फीचर्स और खासियतें
- Hyundai Creta N Line Manual: स्पोर्टी लुक और दमदार परफॉर्मेंस का शानदार कॉम्बिनेशन





















