अगर आप स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो Vivo का लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo T5x 5G आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है क्योंकि इस समय इस फोन पर अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है।
इस डिस्काउंट की वजह से इसकी कीमत ₹10,000 कम हो चुकी है। इसकी खास बात यह है कि इसमें आपको 7200mAh की बड़ी बैटरी के साथ हाई-क्वालिटी कैमरा भी मिलेगा।
Vivo T5x 5G पर मिल रहा है जबरदस्त डिस्काउंट
यह डिस्काउंट फिलहाल Vivo T5x 5G पर मिल रहा है, जिसे आप Flipkart से खरीद सकते हैं। इस फोन की असल कीमत ₹28,999 है, लेकिन फिलहाल इस पर 34% का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसकी वजह से इसकी कीमत ₹18,999 हो चुकी है। यानी टोटल ₹10,000 का डिस्काउंट।
अगर आप इस फोन को Flipkart Axis Bank Credit Card से खरीदते हैं, तो आपको ₹950 का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह देखा जाए तो यह फोन ₹10,000 की जगह ₹11,000 तक सस्ता मिल सकता है। ऐसे में अगर देखा जाए, तो यह फोन उन लोगों के लिए बेहतर है जो कम कीमत में अच्छा फोन खरीदना चाहते हैं।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
अगर फोन की खूबियों की तरफ देखा जाए, तो इस फोन में 6.76 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2408×1080 पिक्सल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है।
अगर बात करें स्टोरेज ऑप्शन की, तो फोन में 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है।
कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लेवल को बेहतर करने के लिए कंपनी ने Vivo T5x 5G के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया है। साथ में 2MP का डेप्थ सेंसर भी है। यह डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा जोड़ा गया है, जिसकी वजह से यह फ्रंट और बैक कैमरा सेक्शन में काफी मजबूत नजर आता है।

बैटरी और अन्य फीचर्स
बात करें अगर Vivo T5x 5G की बैटरी की, तो इसमें 7200mAh की बैटरी देखने के लिए मिलती है, जिसे कंपनी ने 44W Fast Charging सपोर्ट दिया है। इसके अलावा फोन में Side Mounted Fingerprint Sensor मिलता है और साथ में IP68 और IP69 Rating भी दी गई है।
इन सभी फीचर्स के अलावा भी इस फोन में कई और फीचर्स देखे जा सकते हैं। यह आपको 5G कनेक्टिविटी के साथ मिलेगा। अगर आपका बजट ₹20,000 है, तो आप इस फोन को खरीद सकते हैं। वैसे तो इसकी असल कीमत काफी ज्यादा है, लेकिन क्योंकि अभी इस पर डिस्काउंट चल रहा है, तो यह आपको ₹20,000 से कम में मिल जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- Oppo A6s Pro लॉन्च के बाद मिड-रेंज मार्केट में बढ़ी हलचल, फीचर्स जानकर हो जाएंगे हैरान
- Royal Enfield Guerrilla 450: स्टाइल, पावर और रोडस्टर का नया एक्सपीरियंस
- Redmi K90 Max की लॉन्च डेट कन्फर्म, हाई-एंड फीचर्स के साथ करेगा मार्केट में धमाका






















