Vivo कंपनी आज इंडिया में अपनी नई सीरीज Vivo V70 5G Series लॉन्च करेगी। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन मिलेंगे जिनके नाम Vivo V70 और Vivo V70 Elite हैं। यह सीरीज पिछले साल लॉन्च होने वाली Vivo V60 सीरीज का अपग्रेड वर्जन होगी। इस सीरीज के दोनों फोनो को कंपनी पिछली सीरीज के फोन से बेहतर बना कर पेश करेगी।
19 फरवरी 2026 को लॉन्च
Vivo V70 5G Series को india मे आज यानि 19 फरवरी 2026 को पेश किया गया है। इस इवेंट को Vivo के Official YouTube Channel और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। आप इसे किसी भी मोबाइल या लैपटॉप पर आसानी से देख सकते हैं। इस लॉन्च के बाद कंपनी इन दोनों फोन की बिक्री Flipkart और Amazon जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर शुरू कर देगी। इस इवेंट में कंपनी ने इस सीरीज से जुड़ी ज़रूरी जानकारी शेयर की है। यह सीरीज मिड रेंज से प्रीमियम सेगमेंट के बीच होगी।

दमदार प्रोसेसर के साथ मिलेगा हाई लेवल परफॉर्मेंस
Vivo V70 Series के दोनों फोन उसके अच्छे परफॉर्मेंस के लिए जाने जाएंगे। Vivo V70 Elite में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो फ्लैगशिप लेवल का चिपसेट है और हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए जाना जाता है। इसके अलावा Vivo V70 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा, जो मिड-प्रीमियम सेगमेंट में शानदार परफॉर्मेंस देता है।
इसके साथ हंसके दोनों स्मार्टफोन में लेटेस्ट LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा, जिससे फोन की स्पीड और ऐप लोडिंग टाइम काफी तेज होगा। कंपनी इस दोनों स्मार्टफोंन को नई टेक्नोलॉजी Android 16 आधारित OriginOS 6 के साथ पेश करेगी। जिसका इंटरफेस काफी स्मूद रहेगा।
1.5K OLED डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन
Vivo V70 Series में खास डिस्प्ले दी गई है। कंपनी ने इस बार इसमें 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी है, जो शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देती है। इस डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसके अलावा, इस फोन में 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी दी जाएगी। अच्छी सिक्योरिटी के लिए इसमें 3D Ultrasonic Fingerprint Scanner दिया गया है। इन्हीं सभी खूबियों की वजह से इसका लुक काफी प्रीमियम नजर आता है।
कंपनी का दावा है कि इस सीरीज में 50,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में सबसे स्लिम बेजल देखने को मिलेंगे, जिससे फोन का लुक काफी प्रीमियम लगेगा। सिक्योरिटी के लिए इसमें 3D Ultrasonic Fingerprint Scanner दिया जाएगा, जो तेज और सुरक्षित अनलॉकिंग सुनिश्चित करेगा।
50MP Zeiss कैमरा के साथ 6500mAh की बैटरी
कैमरे और बैटरी के मामले में Vivo V70 Series काफी दमदार है। इस सीरीज में Zeiss पावर्ड 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा देखने के लिए मिलता है जिसे OIS का सपोर्ट भी किला हुआ है। इसके अलावा फोन में 50MP टेलीफोटो कैमरा और Ultra-Wide कैमरा भी दिया जाएगा, जिससे काफी अच्छे और क्लियर फोटो खींचे जा सकेंगे।

फ्रंट कैमरे की बात करें तो इस सीरीज में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। साथ ही यह फोन अच्छी वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करेगा। बैटरी की बात करें तो ये काफी बड़ी बैटरी के साथ आएगा जिसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। इस बैटरी को 90W Fast Charging सपोर्ट भी मिलेगा।
IP68 और IP69 रेटिंग के साथ
Vivo V70 और Vivo V70 Elite स्मार्टफोन को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा। यानी ये फोन काफी हद तक पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षित रहेगा। कीमत की बात करें तो इसकी कीमत वेरिएंट के हिसाब से अलग अलग होगी। जैसे Vivo V70 के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 45,999 रुपये हो सकती है, जबकि इसके 12GB RAM वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये तक जा सकती है। वहीं, Vivo V70 Elite की कीमत 51,999 रुपये से शुरू होकर 61,999 रुपये तक जा सकती है। अगर आपका बजट ठीक ठाक है, तो ये सीरीज काफी अच्छी साबित होगी।
इन्हें भी पढ़ें:
- Lava Bold N2 की लॉन्च डेट फाइनल, 17 फरवरी को मिलेगा सस्ता और स्टाइलिश स्मार्टफोन
- 20 फरवरी को आएगा Realme P4 Lite, बजट यूजर्स के लिए बनेगा बेस्ट चॉइस
- Next-Generation Hyundai Creta: नए डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ आने वाली SUV






















