SBI भर्ती 2024: इंजीनियरिंग युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, आवेदन शुरू

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के द्वारा इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले कैंडिडेट्स के लिए 2024 में 169 रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा कर दी गई है, जो युवा सरकारी नौकरी की तलाश में है यह उनके लिए एक बड़ा मौका है। इसमें असिस्टेंट मैनेजर के अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी। जिनमें इलेक्ट्रिकल फायर, सेफ्टी और सिविल पद शामिल हैं। इच्छुक कैंडीडेट्स SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर 12 दिसंबर 2024 को आवेदन कर सकते हैं। आज के इस लेख में हम इस भर्ती से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी को विस्तार से जानेंगे।

रिक्तियों का स्पष्टीकरण और जरूरी योग्यताएँ

भर्ती की इस प्रक्रिया में 169 पद शामिल हैं जिसमें तीन मुख्य श्रेणियां में रिक्तियां निकाली गई हैं:

1. (इंजीनियर-सिविल) असिस्टेंट मैनेजर

रिक्त पद: 42

यह भी पढ़ें  BPSC Assistant Engineer: 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से जानें डाउनलोड प्रक्रिया और परीक्षा की पूरी डिटेल

विशिष्टता: कैंडिडेट्स के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होना जरूरी है। इसके अतिरिक्त कैंडिडेट्स को संबंधित क्षेत्र में कम से कम 2 वर्षों का अनुभव भी होना चाहिए।

2. (इंजीनियर-इलेक्ट्रिकल) असिस्टेंट मैनेजर

रिक्त पद: 25

विशिष्टता: कैंडिडेट्स को इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में डिग्री होने के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र में 2 साल का कार्य अनुभव भी होना चाहिए।

3.(इंजीनियर-फायर) असिस्टेंट मैनेजर

खाली पद: 101

विशिष्टता: फायर सेफ्टी में विशेषज्ञ के साथ इंजीनियरिंग की डिग्री भी अनिवार्य है, लेकिन कुछ पदों के लिए अनुभव वांछनीय हैं।

कैंडिडेट्स को इन पदों पर आवेदन करने के लिए संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री के साथ-साथ कार्य अनुभव की भी जरूरत है। कैंडीडेट्स विस्तृत जानकारी के लिए भर्ती अधिसूचना को देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें  Stenographer Vacancy 2025: सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका, 23 जनवरी से शूरू होंगे आवेदन

SBI Recruitment 2024

चयन प्रक्रिया:

SBI के इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में होती है सबसे पहली लिखित परीक्षा और फिर साक्षात्कार। असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियर-इलेक्ट्रिकल) (इंजीनियर-सिविल) के लिए कैंडिडेट्स को पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के पश्चात शॉर्ट लिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को साक्षात्कार/ इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

जबकि असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियर फायर) के लिए चयन प्रक्रिया अलग होती है। इस पद पर कैंडिडेट्स का चयन केवल शॉर्ट लिस्टिंग और इंटरेक्शन के आधार पर किया जाएगा।

निष्कर्ष:

इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले कैंडिडेट्स के लिए SBI भर्ती 2024 एक बेहतरीन मौका है। यह न सिर्फ सरकारी नौकरी का अवसर प्रदान करता है, बल्कि भारत के सबसे प्रतिष्ठित बैंक में काम करने का भी मौका दिलाता है। इच्छुक कैंडीडेट्स 12 दिसंबर 2024 तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ी और अन्य जानकारी SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अपने करियर को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए समय पर आवेदन करें।

यह भी पढ़ें  NHAI Recruitment 2024: NHAI में बंपर वेतन वाली सरकारी नौकरी, 1.51 लाख रुपये तक सैलरी, जल्दी करें आवेदन

इन्हें भी पढ़ें: