Viksit Bharat Quiz Challenge: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जीतें 1 लाख और पाएं राष्ट्रीय पहचान

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

देश के युवाओं को मोटिवेट करने और विकसित भारत के निर्माण में उनकी साझेदारी करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा “Viksit Bharat Quiz Challenge” का अयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन युवाओं की सोच, ज्ञान और भारत के विकास के लिए अवेयरनेस को बढ़ाने के लिए किया गया है। इस प्रतियोगिता में भाग लेकर आप न सिर्फ ₹1,00,000 तक का नगद इनाम जीत सकते हैं बल्कि देश के प्रति अपनी जानकारी का प्रदर्शन को भी जान सकते हैं।

Viksit Bharat Quiz Challenge क्या है?

इस क्विज में प्रतिभागियों से भारत और भारत से जुड़ी भिन्न-भिन्न जानकारियों पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। यह क्विज, Viksit Bharat Young Leaders Dialogue का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस प्रतियोगिता में जीतने वाले प्रतिभागियों को सरकार द्वारा कुछ इनाम भी दिए जानेंगे:

पहले स्थान पर आने वाले को प्रतिभागी को सरकार द्वारा ₹1,00,000 नकद दिया जाएंगे।

दूसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को सरकार द्वारा ₹75,000 नकद दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें  CUET UG Answer Key 2024: जल्द ही कॉमन कॉलेज प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी होगी जारी, देखे पूरी जानकारी

तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को सरकार द्वारा ₹50,000 नकद दिए जानेंगे।

Viksit Bharat Quiz Challenge का आयोजन Bharat Young Leaders Dialogue प्रोग्राम के तहत किया जा रहा है। देशभर के युवा इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं और अपनी पात्रता का प्रदर्शन कर सकते हैं। यह प्रोग्राम 11 और 12 जनवरी 2024 को दिल्ली के भारत मंडपम में होगा।

क्विज चलेंज की शर्तें और नियम:

1. प्रतिभागी की योग्यता:

सिर्फ भारतीय नागरिक ही इस क्विज में साझेदारी कर सकता है और एक प्रतिभागी केवल एक बार ही क्विज खेल सकता है।

2. क्विज फॉरमैट:

इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों को केवल 10 सवाल दिए जाएंगे। प्रश्नों का उत्तर देने के लिए कुल 300 सेकंड (5 मिनट) का समय दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें  SSC MTS Answer Key 2024 जारी: जानें इसे डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका

3. भाषा:

इस क्विज प्रतियोगिता को ज्यादा से ज्यादा लोगों के लिए सरल बनाने के कारण भारत की 12 अलग-अलग भाषाओं में खेला जा सकता है।

4. प्रथम पड़ाव:

क्विज का पहला राउंड ऑनलाइन होगा जिसमें प्रतिभागी My Bharat पोर्टल पर जाकर क्विज खेल सकते हैं।

इस प्रतियोगिता में भागीदारी करने के कुछ लाभ:

यह प्रतियोगिता युवाओं के बीच जागरूकता बढ़ाने और देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरणा देती है।

यह क्विज प्रतियोगिता युवाओं को अपने देश से जुड़ी हुई और उसके विकास से जुड़ी हुई जानकारी बढ़ाने का अवसर देती है।

इस प्रतियोगिता में जीतने वाले प्रतिभागियों को ₹1,00,000 से लेकर 50,000 तक का नकद आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा।

Viksit Bharat Quiz Challenge

इस प्रतियोगिता में कैसे करें साझेदारी?

1. इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आप सर्वप्रथम My Bharat पोर्टल पर जाएं।

2. पोर्टल पर दिए गए लिंक पर क्लिक करके क्विज खेलें।

यह भी पढ़ें  KCET Exam Date 2025: यहाँ से देखें! परीक्षा की तारीख़ और डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

3. सभी प्रश्नों के सही जवाब देकर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करें।

निष्कर्ष:

Viksit Bharat Quiz Challenge युवाओं के लिए एक गोल्डन चांस है। यह न सिर्फ उन्हें नकद इनाम जीतने का मौका देता है, बल्कि ज्ञान का प्रदर्शन करने का भी अवसर देता है। साथ ही साथ यह प्रतियोगिता देश के युवाओं के कर्तव्य और जिम्मेदारी को भी बढ़ावा देती है। अगर आप भी इस चैलेंज का भागीदार बनना चाहते हैं तो तुरंत My Bharat पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करें और इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता का साझेदार बनें ।

इन्हें भी देखें: