रेलवे सुरक्षा बल कांस्टेबल (RPF) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। यह स्लिप उम्मीदवारों के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि इसमें परीक्षा किस शहर और किस शिफ्ट में होने वाली है। इसकी जानकारी दी गई है। परीक्षाएं 2 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित की जाएगी।
सिटी स्लिप डाउनलोड करने की प्रक्रिया:
सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
1. सबसे पहले अपने संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। उदाहरण के लिए, चंडीगढ़ क्षेत्र के लिए rrbcdg.gov.in पर जाएं।
2. उसके बाद होम पेज पर ‘CEN 02/2024 कांस्टेबल’ से संबंधित लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
3. अब नए पेज पर, ‘सिटी स्लिप डाउनलोड करें’ या ‘एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप’ लिंक पर क्लिक करें।
4. उसके बाद अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें, फिर ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
5. स्क्रीन पर प्रदर्शित सिटी स्लिप को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें।
परीक्षा का शेड्यूल:
यह परीक्षा 3 शिफ्ट में होने वाली है, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9:00 से 10:30 तक होगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 से 2:00 तक होगी, जबकि तीसरी शिफ्ट 4:30 से 6:00 तक होगी। परीक्षा के लिए कुल 90 मिनट का समय दिया जाएगा। उम्मीदवार को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाना चाहिए।
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि:
एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 या 5 दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे। उदाहरण के लिए अगर आपकी परीक्षा 2 मार्च को है, तो आपका एडमिट कार्ड 27 फरवरी के आसपास जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया:
इस भर्ती के लिए एक परीक्षा होगी जो कि कंप्यूटर आधारित होगी, जिसमें 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें सामान्य जागरूकता के 50 प्रश्न अंक गणित के 35 प्रश्न और सामान्य बुद्धिमत्ता तर्क शक्ति के 35 प्रश्न होंगे। हर गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। CBT में सफल उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और दस्तावेज़ सत्यापन (DV) के लिए बुलाया जाएगा।
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है, कि वह परीक्षा से जुड़ी किसी भी अपडेट के लिए संबंधित आरआरबी के आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से बने रहे। सही तैयारी और समय को ध्यान रखते हुए सफलता की ओर कदम बढ़ाएं।
इन्हें भी पढ़ें:
- 8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन में होगी बड़ी बढ़ोतरी
- Assam Rifles में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट युवाओं के लिए भर्ती शुरू
- Myths About Walk: वॉकिंग से जुड़े 5 बड़े मिथक! क्या आप भी कर रहे हैं इन पर भरोसा? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई