Gold Price Today: सोना हमेशा से ही भारतीय संस्कृति और निवेश का एक जरूरी हिस्सा रहा है। हर दिन इसकी कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जाता है, जो कई वजह से होता है। हाल ही में भारत में सोने के कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। आईए जानते हैं कि 22 कैरेट 24 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में आज क्या बदलाव हुआ है? और इसका निवेशकों पर क्या असर पड़ेगा।
आज के दिन सोने की कीमत:
आज 22 कैरेट सोने की कीमत में ₹30 प्रति ग्राम की गिरावट आई है, जिससे इसकी नई कीमत ₹8,020 प्रति ग्राम हो गई है। इसी तरह, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹8,749 प्रति ग्राम हो गई, जिसमें ₹33 की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत भी ₹6,562 प्रति ग्राम हो गई, जिसमें ₹25 की गिरावट आई है।
अगर बड़े वजन की बात करें, तो 22K सोने का 10 ग्राम अब ₹80,200 में मिल रहा है, जबकि 24K सोने का 10 ग्राम ₹87,490 का हो गया है। इसी तरह, 18K सोने का 10 ग्राम ₹65,620 में मौजूद है। इस गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की मांग और डॉलर की मजबूती को मैन वजह माना जा रहा है।
भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें:
अगर देश भर के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतें देखी जाएं तो इनमें थोड़ा ही बदलाव देखने के लिए मिलेगा। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,020 और 24K सोने की कीमत ₹8,749 प्रति ग्राम है। वहीं, दिल्ली और वडोदरा में 22K सोना ₹8,035 और 24K सोना ₹8,764 प्रति ग्राम मिल रहा है। अहमदाबाद और वडोदरा में यह ₹8,025 और ₹8,754 प्रति ग्राम दर्ज किया गया।
पिछले 10 दिनों में सोने की कीमतों में आया बदलाव:
मार्च के शुरुआती 10 दिनों में सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव देखा गया है। 1 मार्च को 22 कैरेट सोने की कीमत ₹7,940 प्रति ग्राम थी, जो 5 मार्च को बढ़कर ₹8,065 हो गई थी। लेकिन उसके बाद इसमें गिरावट दर्ज की गई और 11 मार्च को यह ₹8,020 पर आ गई। इसी तरह, 24 कैरेट सोने की कीमत 1 मार्च को ₹8,662 थी, जो 5 मार्च को ₹8,798 तक पहुंची, लेकिन फिर गिरकर ₹8,749 हो गई।
क्या सोने की कीमतें फिर से बढ़ेंगी:
सोने की कीमत में आने वाली गिरावटों से उन लोगों को फायदा हो सकता है, जो निवेश या गहनों के खरीदारी करना चाहते हैं हालांकि गिरावट बहुत छोटी है और सोने की कीमत से लंबे समय से बढ़ रही हैं। इसीलिए निवेशकों को बाजार के रुझान को समझ कर सही फैसला लेना चाहिए। सोने की कीमत कई वजहों निर्भर करती हैं जैसे कि वैश्विक आर्थिक स्थिति, डॉलर की मजबूती, कच्चे तेल की कीमतें और केंद्रीय बैंकों की नीतियां आदि।
निष्कर्ष:
भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई है, लेकिन यह स्थायी नहीं हो सकती है। निवेश करने से पहले बाजार की स्थिति को समझना जरूरी है। अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह सही वक्त हो सकता है, हालांकि निवेशकों को सोने में निवेश करने से पहले बहुत सोच समझ लेना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- TMB में सीनियर कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल्स
- Haryana Saksham Yuva Yojana 2025: बेरोजगारों के लिए शानदार अवसर, आज ही आवेदन करें
- AIIMS: सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए बड़ा मौका, कंप्यूटर प्रोग्रामर और अन्य पदों पर भर्ती!