Gold Price Today: आज फिर आया सोने के दामों में उछाल, जानिए 22 कैरेट और 24 कैरेट का ताजा रेट

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

Gold Price Today: भारत में सोना सिर्फ एक धातु ही नहीं बल्कि, परंपरा, आस्था और संपत्ति का प्रतीक माना जाता है। तीज-त्यौहार, शादी विवाह या किसी शुभ मौके पर सोने की खरीदारी एक परंपरा बन चुकी है। इसके अलावा सोना भारतीय घरों में आर्थिक सुरक्षा के तौर पर भी रखा जाता है। जब भी कोई जरूरत आती है, तो सबसे सोने को गिरवी रखकर या फिर बेचकर काम चलाया जाता है। यही वजह है कि भारत दुनिया में सोने का सबसे बड़ा उपभोक्ता है।

सोने का रेट क्यों बदलता है?

सोने का मूल्य हर दिन बदलता है और इसके पीछे कई वजह होती हैं। अंतरराष्ट्रीय मार्केट की स्थिति, डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत, आपूर्ति और मांग, महंगाई, राजनीतिक स्थिरता और ब्याज दरों में बदलाव यह सभी कारक मिलकर सोने के मूल्य को प्रभावित करते हैं, जब मार्केट में अनिश्चित बढ़ती है, तो लोग सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की ओर अपना रुख करते हैं जिससे सोने की कीमत बढ़ जाती हैं।

Gold Price Today

आज भारत में सोने की कीमत (29 मार्च 2025)

आज भारत में सोने की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है। 24 कैरेट सोने की कीमत ₹9,099 प्रति ग्राम है, जो कल की तुलना में ₹1 अधिक है। वहीं, 22 कैरेट सोना ₹8,341 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹6,825 प्रति ग्राम बिक रहा है।

यह भी पढ़ें  7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बेहद बड़ी खुशखबरी! यहाँ देखे लेटेस्ट अपडेट
22 कैरेट सोने की कीमतें

1 ग्राम: ₹8,341

8 ग्राम: ₹66,728

10 ग्राम: ₹83,410

100 ग्राम: ₹8,34,100

24 कैरेट सोने की कीमतें

1 ग्राम: ₹9,099

8 ग्राम: ₹72,792

10 ग्राम: ₹90,990

100 ग्राम: ₹9,09,900

18 कैरेट सोने की कीमतें

1 ग्राम: ₹6,825

8 ग्राम: ₹54,600

10 ग्राम: ₹68,250

100 ग्राम: ₹6,82,500

पिछले 10 दिनों में सोने की कीमतों का हाल

बीते 10 दिनों में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 20 मार्च को 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,310 थी, जो 21 और 22 मार्च को गिरकर ₹8,270 और ₹8,230 हो गई। इसके बाद कुछ दिन और गिरावट दर्ज की गई, लेकिन 26 मार्च से फिर से कीमतों में तेजी आना शुरू हुई।

यह भी पढ़ें  PM Kisaan Yojana: इस दिन आयंगे किसानो के खाते में पैसे! यहाँ चेक करे लेटेस्ट अपडेट

27 मार्च को कीमत ₹8,235 रही और 28 मार्च को यह ₹8,340 तक पहुंच गई। आज, 29 मार्च को इसमें हल्की बढ़ोतरी के साथ यह ₹8,341 पर है। इससे यह साफ है कि बाजार धीरे-धीरे स्थिरता की ओर बढ़ रहा है।

इन्वेस्टमेंट के नजरिए से सोना:

सोना लंबे समय से एक भरोसेमंद इन्वेस्टमेंट का माध्यम रहा है। इसकी सबसे बेहतरीन खूबी यह है, कि यह वक्त के साथ अपनी चमक और कीमत दोनों बनाए रखता है। यदि आप जोखिम से बचकर इन्वेस्ट करना चाहते हैं, तो सोना आपके लिए एक सही ऑप्शन हो सकता है। यह महंगाई से बचाव करता है और बाजार के उतार चढ़ाव में भी स्थिर रहता है। यही वजह है कि लोग इसे “सेफ इन्वेस्टमेंट” मानते हैं।

यह भी पढ़ें  UP Vidhwa Pension Yojana 2024: सिर्फ 500 रुपये महीने में जीवनभर की आर्थिक मदद! जानिए कैसे पाएं ₹6000 की सालाना सहायता

Gold Price Today

कीमत जानना क्यों है आवश्यक?

यदि आप सोना खरीदने या बेचने की सोच रहे हैं तो, उसकी कीमत जानना बेहद ज़रूरी है। हर शहर में सोने की कीमत थोड़ी अलग अलग हो सकती है। सोना केवल एक धातु नहीं बल्कि, वक्त के साथ बढ़ती हुई संपत्ति है। यह सुंदरता, परंपरा तथा सुरक्षा तीनों का मेल है। यदि आप अपने फ्यूचर को सुरक्षित बनाना चाहते हैं, तो सोना एक शानदार ऑप्शन है। बस इसके दाम की सही जानकारी रखें और सोच समझकर इन्वेस्ट करें।

इन्हें भी पढ़ें: