Gold Rate Update: सोना हुआ महंगा, 22 और 24 कैरेट के दामों में आई तेजी

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

Gold Rate Update: भारत में सोना एक सुरक्षित धन और परंपरा का प्रतीक रहा है। लोग परंपरा के। लिए इसे गहनों के तौर पर इस्तेमाल करते हैं, जबकि एक सुरक्षित धन के लिए निवेश के रूप में इस्तेमाल करते हैं। चाहे कोई त्यौहार हो या शादी हो या कोई खास मौका हो सोने के बिना अधूरा ही रहता है। इसीलिए सोने की कीमत है हमेशा चर्चा में रहती हैं। आज इस लेख में हम सोने की कीमत पर चर्चा करेंगे।

आज के सोने की कीमतें (10 अप्रैल 2025)

22 कैरेट सोने की कीमत

1 ग्राम – ₹8,560 (+₹270)

10 ग्राम – ₹85,600 (+₹2,700)

100 ग्राम – ₹8,56,000 (+₹27,000)

Gold Rate Update

24 कैरेट सोने की कीमत

1 ग्राम – ₹9,338 (+₹294)

10 ग्राम – ₹93,380 (+₹2,940)

100 ग्राम – ₹9,33,800 (+₹29,400)

18 कैरेट सोने की कीमत

1 ग्राम – ₹7,004 (+₹221)

10 ग्राम – ₹70,040 (+₹2,210)

100 ग्राम – ₹7,00,400 (+₹22,100)

अगर देखा जाए तो आज सोने की कीमत तो में भारी बढ़ोतरी हुई है, जो कि सोने की अहमियत को दर्शाती है।

भारत के अलग-अलग शहरों में आज सोने के दाम:

देश के ज़्यादातर शहरों में आज 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतें लगभग समान रही हैं। जैसे चेन्नई, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे, कोलकाता जैसे शहरों में 22 कैरेट सोना ₹8,560 और 24 कैरेट ₹9,338 प्रति ग्राम के हिसाब से बिक रहा है। वहीं, दिल्ली में 22 कैरेट ₹8,575 और 24 कैरेट ₹9,353 है और वडोदरा और अहमदाबाद में 22 कैरेट ₹8,565 और 24 कैरेट ₹9,343 है। जयपुर और लखनऊ जैसे शहरों में 22 कैरेट ₹8,306 और 24 कैरेट ₹9,060 प्रति ग्राम के हिसाब से मिल रहा है। इन कीमतों के अलग अलग और ज्यादा या कम होने की कई वजह होती हैं जैसे कर, लागत, सोने की मांग आदि।

पिछले 10 दोनों सोने का हाल:

अगर बात की जाए पिछले 10 दिनों की तो सोने में कभी बढ़ोतरी और कभी गिरावट देखी गई है। 1 अप्रैल को 22 कैरेट सोना ₹8,510 था जो धीरे-धीरे घटते-घटते 5 अप्रैल तक ₹8,310 पर पहुंच गया। 6 और 7 अप्रैल को थोड़ी स्थिरता रही लेकिन 8 अप्रैल को फिर गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद 9 और 10 अप्रैल को दोबारा तेजी आई। आज यानी 10 अप्रैल को कीमत में सबसे बड़ी बढ़त देखी गई है।

Gold Rate Update

आगे बाजार की चाल:

अगर देखा जाए तो पिछले 10 दिनों में लगातार कई दिनों तक गिरावट देखने के बाद अब सोने में बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि अगर वैश्विक आर्थिक हालत स्थिर नहीं रहे तो आने वाले दिनों में कीमत और भी ज्यादा हो सकती है। निवेशकों के लिए एक चेतावनी और अवसर दोनों हो सकता है। अगर आप भी सोने में निवेश करने का सोच रहे हैं, तो बाजार के चाल को ध्यान में रखते हुए सही समय पर निवेश करना बेहतरीन माना जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें: