Gold Price Today: भारत में सोने को किस अहमियत से जाना जाता है यह तो सब जानते ही हैं। चाहे शादी हो या कोई त्यौहार सोने की अहमियत सबसे ज्यादा होती है। यह लेन देन और निवेश का शूरू से ही एक अहम हिस्सा रहा है। आज इस लेख में हम सोने की आज भारत में क्या कीमतें रही हैं इस पर बात करेंगे।
सोने की कीमत कैसे तय होती है?
सोने की कीमत दुनिया के बाजार में तय होती है। जब भी सोने की मांग बढ़ती है तो सोने के दाम बढ़ते हैं। अगर सोने की मांग कम होती है तो दाम घट जाते हैं। इसके अलावा डॉलर की कीमत, तेल के दाम और दुनिया की राजनीति भी सोने के भाव को ऊपर-नीचे करती है। भारत में यह कीमत रुपये की स्थिति और टैक्स को जोड़कर तय की जाती है।
आज भारत में सोने की कीमतें:
अगर देखा जाए तो आज के दिन भारत में सोने की कीमतों में भारी उछाल देखने के लिए मिला है, जो सोने की बढ़ती मांग और अहमियत दिखाता है।
22 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹9,025 (+₹250)
10 ग्राम – ₹90,250 (+₹2,500)
100 ग्राम – ₹9,02,500 (+₹25,000)
24 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹9,846 (+₹273)
10 ग्राम – ₹98,460 (+₹2,730)
100 ग्राम – ₹9,84,600 (+₹27,300)
18 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹7,384 (+₹204)
10 ग्राम – ₹73,840 (+₹2,040)
100 ग्राम – ₹7,38,400 (+₹20,400)
पिछले कुछ दिनों में सोने के दामों का हाल
5 मई को 22 कैरेट सोना ₹8,775 और 24 कैरेट ₹9,573 था। उससे पहले 4 और 3 मई को यह दाम ₹8,755 और ₹9,551 के आसपास बने रहे। लेकिन आज 6 मई को कीमतों में जोरदार उछाल आया है – 22 कैरेट में ₹250 और 24 कैरेट में ₹273 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे पहले 1 मई को दामों में भारी गिरावट आई थी, लेकिन आज की तेजी ने फिर से बाजार को सक्रिय कर दिया है।
प्रमुख शहरों में सोने के दाम
आज देश के लगभग सभी प्रमुख शहरों में सोने के दाम समान रहे। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और केरल जैसे शहरों में 22 कैरेट सोना ₹9,025 और 24 कैरेट ₹9,846 प्रति ग्राम पर रहा। दिल्ली और अहमदाबाद जैसे शहरों में कीमतें ₹10-₹15 ज्यादा रही, जो सामान्य भिन्नता है।
भारत में सोने की कीमत कैसे बनती है?
भारत में कुछ बड़े साहूकार मिलकर प्रतिदिन सोने की कीमत तय करते हैं। वे पहले दुनिया की कीमत देखते हैं, फिर उसमें आयात शुल्क, जीएसटी और बाकी खर्च जोड़ते हैं। उसके बाद प्रत्येक शहर में स्थानीय खर्चों के हिसाब से थोड़ी-बहुत अलग कीमत बन जाती है।
सोना एक अच्छा निवेश क्यों है?
सोना एक सुरक्षित निवेश माना जाता है। जब बाकी सारी चीजें जैसे शेयर या पैसा डूबने लगते हैं, तब भी सोना अच्छा काम करता है। आधुनिक युग में लोग डिजिटल सोना, गोल्ड बॉन्ड और ईटीएफ में भी निवेश करते हैं। सोने की कीमत बहुत से कारणों की वजह से बदलती रहती है। यदि आप सोना खरीदना चाहते हैं तो सोने की कीमत की प्रतिदिन जानकारी लेते रहें और समझदारी से निवेश करें। सोना सिर्फ चमकदार धातु ही नहीं है, यह आपके भविष्य के लिए सुरक्षित बचत भी हो सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- PM Kisan Yojana 2025: कैसे पाएं ₹6000 सालाना? जानिए पात्रता, दस्तावेज, रजिस्ट्रेशन और स्टेटस चेक की पूरी जानकारी
- Diggy Subsidy Scheme: अब 30 जून तक बढ़ी अंतिम तारीख, किसानों को मिलेगा ₹3.40 लाख तक का अनुदान
- NMDC Steel दे रहा है बिना एग्जाम नौकरी का मौका, 8 मई से पहले करें आवेदन