Gold Price Update: भारत में सोना सिर्फ एक धातु की हैसियत नहीं रखता है, इसे गहनों के साथ निवेश के तौर पर भी बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। चाहे शादी ब्याह या कोई त्यौहार इसे हमेशा से ही हम मन जाता है। सोने के ग्राहकों और निवेशकों के लिए सोने की कीमतों की जानकारी बहुत ज़रूरी होती है। आइए जानते हैं आज बाजार का क्या रुख है।
आज के दिन सोने के दाम
आज के दिन सोने के दाम गिरते हुए नज़र आए हैं। ये घटती हुई कीमतें गिरते हुए बाजार का संकेत हैं। आज की कीमतें कुछ इस तरह से हैं
24 कैरेट सोना (999 प्योरिटी)
1 ग्राम – ₹10,227
10 ग्राम – ₹1,02,270
100 ग्राम – ₹10,22,700
22 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹9,374
10 ग्राम – ₹93,740
100 ग्राम – ₹9,37,400
18 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹7,670
10 ग्राम – ₹76,700
100 ग्राम – ₹7,67,000
देश के प्रमुख शहरों में सोने के रेट
भारत के अलग-अलग शहरों में आज के सोने के दाम थोड़े-थोड़े अलग हैं। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹10,227 और 22 कैरेट सोना ₹9,374 प्रति ग्राम पर बिक रहा है। वहीं दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹10,242 और 22 कैरेट सोना ₹9,389 पर दर्ज हुआ है।
वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना ₹10,232 और 22 कैरेट सोना ₹9,379 प्रति ग्राम पर मिल रहा है। ये अंतर टैक्स, परिवहन लागत और स्थानीय मांग पर निर्भर करते हैं।
त्योहार और शादी के मौसम में सोने की मांग
भारत में हमेशा से ही त्योहारों और शादी के मौसम में सोने की मांग में काफी बढ़ जाती है। इस समय गहनों की खरीदारी बहुत ज्यादा होती है, जिससे बाजार में कीमतें बढ़ने लगती हैं। ज्वेलर्स भी इस समय में नए डिज़ाइन और ऑफर लाते हैं, जिससे ग्राहकों ज्यादा आकर्षित होते हैं।
निवेश के रूप में सोने की लोकप्रियता
सोना निवेश के लिए सुरक्षित ऑप्शन माना जाता है क्योंकि यह मुद्रास्फीति (Inflation) के दौरान भी अपनी कीमत बनाए रखता है। निवेशक इसे गोल्ड कॉइन, गोल्ड बार, डिजिटल गोल्ड और गोल्ड ETF जैसे विकल्पों के जरिए खरीदते हैं। लंबे समय में यह न केवल पूंजी की सुरक्षा करता है, बल्कि अच्छे रिटर्न भी देता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Weight Loss Diet में चिया सीड्स या फ्लैक्स सीड्स – कौन है ज्यादा फायदेमंद?
- 7th Pay Commission: दिव्यांग कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब मिलेगा दोगुना परिवहन भत्ता
- Vivo Y400 5G: दमदार बैटरी, तेज चार्जिंग और शानदार कैमरे के साथ आया नया 5G स्मार्टफोन