चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Redmi अपने नए स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 Pro को जल्द लॉन्च कर सकती है। हाल ही में एक स्मार्टफोन को चीन की 3C वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, जिसके बाद इस अपकमिंग डिवाइस को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के हिसाब से, यह लिस्टिंग Redmi Turbo 5 Pro से जुड़ी हो सकती है। इससे पहले इसी सीरीज़ के स्टैंडर्ड मॉडल के भी 3C साइट पर दिखाई देने की खबर सामने आई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि Redmi अपनी Turbo सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है और नया मॉडल जल्द ही बाज़ार में आ सकता है।
3C साइट पर दिखा नया मॉडल नंबर
3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर जिस स्मार्टफोन की लिस्टिंग सामने आई है, उसका मॉडल नंबर 2602BRT18C बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के हिसाब से, यह मॉडल नंबर Redmi Turbo 5 Pro से जुड़ा हो सकता है। 3C लिस्टिंग से आमतौर पर फोन की चार्जिंग से जुड़ी जानकारी सामने आती है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, यह स्मार्टफोन 100 W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। हालांकि, Redmi की तरफ से अभी तक इस मॉडल को लेकर कोई खबर नहीं आई है।

बैटरी को लेकर रिपोर्ट्स में बड़ा अपडेट
Redmi Turbo 5 Pro की बैटरी को लेकर रिपोर्ट्स में काफी चर्चा है। कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh से ज्यादा बड़ी बैटरी दी जा सकती है। फिलहाल कंपनी ने बैटरी साइज को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। इससे पहले लॉन्च हुए Redmi Turbo 4 Pro में 7,550 mAh की बैटरी और 90 W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया था। ऐसे में यह माना जा रहा है कि नया मॉडल बैटरी और चार्जिंग दोनों मामलों में अपग्रेड के साथ आ सकता है।
प्रोसेसर को लेकर क्या कहती हैं रिपोर्ट्स
परफॉर्मेंस के लिहाज़ से Redmi Turbo 5 Pro को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें MediaTek का नया हाई-एंड प्रोसेसर दिया जा सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में इसे MediaTek Dimensity 9500 chipset बताया गया है। हालांकि यह प्रोसेसर अभी तक ऑफिशल तौर पर लॉन्च नहीं हुआ है, इसलिए इसे कन्फर्म जानकारी नहीं माना जा सकता है। अगर यह चिपसेट फोन में दिया जाता है, तो Redmi Turbo 5 Pro हाई-परफॉर्मेंस सेगमेंट में अपनी जगह बना सकता है। फिलहाल इसे सिर्फ़ लीक और रिपोर्ट्स के आधार पर ही देखा जा रहा है।
Redmi Turbo 5 ke फीचर्स
Redmi Turbo 5 सीरीज़ के स्टैंडर्ड मॉडल को लेकर भी कुछ जानकारियां सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में 6.5-इंच LTPS फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में मेटल फ्रेम मिलने की भी आशा जताई जा रही है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो रिपोर्ट्स में कहा गया है कि Redmi Turbo 5 में बड़ी बैटरी दी जा सकती है और यह 100 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

लॉन्च टाइमलाइन को लेकर क्या है खबर
Redmi Turbo 5 Pro की लॉन्च डेट को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन को अगले साल सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जा सकता है। 3C सर्टिफिकेशन पर दिखाई देना आमतौर पर इस बात का संकेत होता है कि फोन का लॉन्च ज्यादा दूर नहीं है। फिर भी, जब तक कंपनी खुद जानकारी पेश नहीं करती, तब तक इसे अंदाजे के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो यह स्मार्टफोन Redmi Turbo सीरीज़ का अब तक का सबसे दमदार मॉडल हो सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- OnePlus Turbo 6 Series लॉन्च से पहले चर्चा में, टीज़र ने खोले कई बड़े राज
- Realme Neo 8 को लेकर बड़ा खुलासा, अगले साल हो सकता है धमाकेदार लॉन्च
- Hyundai Grand i10 Nios: नए फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस के साथ, एक स्टाइलिश और भरोसेमंद कार























