स्मार्टफोन मार्केट में iQOO एक बार फिर से दस्तक देने वाला है। कंपनी अपन नया फ्लैगशिप फोन मार्केट में उतारने की तैयारी में है। कंपनी ने पिछले साल iQOO 15 लॉन्च किया था जिसके बाद अब कंपनी iQOO 15R नाम से एक और फोन लॉन्च करने वाली है। आइए इस नए आने वाले फोन की खूबियां देखते हैं।
CEO ने किया फोन का टीजर जारी
iQOO इंडिया के CEO निपुण मार्या ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपकमिंग स्मार्टफोन iQOO 15R को टीजर जारी कर दिया है। इस टीजर पोस्ट में Power that fits just right टैगलाइन का इस्तेमाल किया गया है, जो फोन की पावर और बैलेंस्ड परफॉर्मेंस की ओर होने वाला एक इशारा है।

इस पोस्ट के जरिए कंपनी ने फोन के नए रियर डिजाइन की झलक दिखाई है। टीजर इमेज में आने वाले फोन का बैक पैनल चेकर पैटर्न, मजबूत मेटल फ्रेम और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ नजर आ रहा है।
मिल सकता है iQOO Z11 Turbo जैसा लुक
टीजर में जो डिज़ाइन दिखा है उसके हिसाब से इस फोन का डिज़ाइन और डिस्प्ले काफी हद तक iQOO Z11 Turbo से मिलता-जुलता बताया जा रहा है, जिसे हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया था। यही वजह है कि उम्मीद जताई जा रही है कि ये iQOO 15R में भी उसी तरह का फ्लैट फ्रेम और स्लीक डिजाइन देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स का कहना है कि iQOO 15R में 6.59 इंच का 1.5K रेजोल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।
Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
परफॉर्मेंस के मामले में भी ये फोन काफी आगे है। iQOO 15R में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा, जो इसे एक पावरफुल 5g smartphone बनाएगा। Yah प्रोसेसर फोन के परफॉर्मेंस को स्मूद और स्पीड को तेज रखेगा। कैमरा लवर्स के लिए iQOO 15R में 200MP का रियर कैमरा दिया जा सकता है,, जिससे हाई क्वालिटी फोटो खींचे जा सकते हैं।

इसके साथ इस फोन में 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 32MP फ्रंट कैमरा मिलने की भी उम्मीदें हैं। इससे आप फ्रंट और बैक कमरे से अच्छी तस्वीरें खींच सकेंगे। इतना ही नहीं, फोन में 7600mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जिसे 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जिससे फोन कुछ ही मिनटों में काफी हद तक चार्ज हो सकेगा।
कब लॉन्च होगा iQOO 15R?
इस फोन के लॉन्च को लेकर वैसे तो अभी कोई खास जानकारी सामने4नहीं आई है। लेकिन उम्मीद है कि iQOO 15R को फरवरी महीने में लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन iQOO इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट और Amazon.in पर बेचा जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- MG Comet EV: शहर में चलाने के लिए स्मार्ट और किफायती इलेक्ट्रिक कार, जानिए कीमत
- Free Fire MAX Redeem Codes 20 जनवरी 2026: जल्दी से रिडीम करे नए कोड और पाए ईनाम
- Yamaha Ray ZR 125: स्टाइल, माइलेज और परफॉर्मेंस का शानदार कॉम्बिनेशन























