RRB PO Mains Result: Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) के द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर RRB PO Mains 2025 की परीक्षा का रिज़ल्ट जारी हो चुका है, जिसका इंतजार देशभर के लाखों बैंकिंग उम्मीदवारों को था। यह रिज़ल्ट उन अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद मुख्य परीक्षा में भाग लिया था।
इस परीक्षा का उद्देश्य क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करना है। चयन प्रक्रिया कुल तीन चरणों में पूरी होती हैं, पहले चरण में RRB PO Prelims Exam आयोजित की जाती है, जिसमें सफल उम्मीदवार Mains Exam के लिए योग्य होते हैं। इसके बाद RRB PO Mains Exam होती है, जो चयन प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण चरण है। Mains परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को Interview के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है। अंतिम चयन Mains और Interview में प्राप्त अंकों के संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है।

RRB PO Exam Overview
- Conducting Body : Institute of Banking Personnel Selection (IBPS)
- Exam Name : RRB PO (Officer Scale I)
- Exam Level : National
- Exam Mode : Online (CBT)
- Selection Process : Prelims, Mains, Interview
- Job Location : Regional Rural Banks across India
- Official Language : English & Hindi
- Result Date : 22 January 2026
- Official Website : ibps.in
Steps to Download RRB PO Mains Result
RRB PO Mains Result को डाउनलोड करने की प्रक्रिया निम्नलिखित हैं:-
- सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- अब RRB PO Mains Result 2025 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके स्क्रीन पर RRB PO Mains Result दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए रिज़ल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
Click Here to Download RRB PO Mains Result 2025

Details Mentioned in RRB PO Mains Result
RRB PO Mains Result पर दी जाने वाली सूचनाएँ निम्नलिखित हैं:-
- उम्मीदवार का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर
- जन्मतिथि
- परीक्षा का नाम
- मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंक
- कट-ऑफ स्थिति
- इंटरव्यू के लिए योग्यता स्थिति
- परिणाम जारी करने की तिथि आदि।
यह भी देखें:-
- ICAI CA Exam 2026: यहाँ से देखिए परीक्षा की नई तारीख़ और अन्य जानकारी
MLSU Time Table 2026 Announced: यहाँ से तुरंत डाउनलोड करें B.Pharm और B.Sc का शेड्यूल























