मुंबई में रहने वाले लोगों के लिए सरकारी नौकरी पाने का ये अच्छा मौका है। अगर आपके पास Diploma, Graduation, Post Graduation, MBBS, MD या MS जैसी डिग्रियां हैं, तो ये नौकरी आपके लिए हो सकती है। NMMC Recruitment 2026 के तहत कई पदों को भरा जाएगा। जिसके लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं और आवेदन के आखिरी तारीख 19 फरवरी तय की गई है।
कैटेगरी वाइज वैकेंसी
NMMC Recruitment 2026 में 132 खाली पदों को तीन भागों में बांटा गया है। इसमें पहला Group A (Health Cadre) के तहत कुल 12 पद निकले है, जिसमें Junior Engineer (Electrical) – 8 पद और Junior Engineer (Mechanical) – 4 पद शामिल हैं। इसके अलावा Group B (Administrative Cadre) के तहत कुल 7 पद रखे गए हैं। इसमें Assistant Commissioner, Municipal Deputy Secretary और Assistant Law Officer जैसे प्रशासनिक पद शामिल हैं।

वहीं Group C (Technical / Medical Cadre) में सबसे अधिक 113 पद हैं। इनमें Medical Specialist, Surgeon, Gynecologist, Pediatrician, Radiologist, Anesthetist, Junior Medical Officer और Veterinary Officer जैसे जरूरी मेडिकल के पद शामिल हैं। इन तीनों कैटेगरी के पदों पर चुने गए उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी मिलेगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
NMMC Recruitment 2026 के लिए वही लोग आवेदन कर सकेंगे जिनकी योग्यताएं शर्तों के हिसाब से होंगी। इसके लिए Junior Engineer (Electrical / Mechanical) पद के लिए संबंधित इंजीनियरिंग में Diploma होना जरूरी है। जबकि प्रशासनिक पदों जैसे Assistant Commissioner और Municipal Deputy Secretary के लिए Graduate Degree आवश्यक है। साथ ही Marathi भाषा भी आनी चाहिए।
इसके अलावा सभी मेडिकल से जुड़े पदों के लिए उम्मीदवार के पास MBBS के साथ MD या MS की डिग्री होनी चाहिए, जो संबंधित स्पेशलाइजेशन में हो। सभी मेडिकल पदों के लिए लीगल मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन होना भी जरूरी है। इसके अलावा कुछ पदों के लिए कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए। उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की कम से कम उम्र 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 38 साल होनी चाहिए।
सैलरी और सरकारी सुविधाएं
इस भर्ती के जरिए जिन उम्मीदवारों को चुना जाएगा उन्हें पद के हिसाब से सैलरी मिलेगी। Junior Engineer पदों पर ₹38,600 से ₹1,22,800 प्रति माह की सैलरी दी जाएगी। जबकि प्रशासनिक पदों पर वेतन ₹41,600 से ₹1,42,400 तक हो सकता है। वहीं मेडिकल स्पेशलिस्ट पदों पर ₹56,900 से ₹1,77,500 प्रति माह तक की सैलरी तय की गई है। इसके अलावा चुने गए लोगों को DA, HRA, TA और अन्य भत्ते भी NMMC नियमों के हिसाब से दिए जाएंगे।
सिलेक्शन प्रोसेस कैसे होगा?
NMMC Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया को कई हिस्सों में बांटा गया है। इसके लिए सबसे पहले उम्मीदवार को Computer Based Written Examination देना होगा उसके बाद सेलेक्ट हुए उम्मीदवार को Document Verification के लिए बुलाया जाएगा।

इसके अलावा कुछ तकनीकी और मेडिकल पदों के लिए Personal Interview या Skill Test भी आयोजित किया जा सकता है। देखा जाए तो इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के हिसाब से चुना जाएगा।
NMMC Recruitment 2026 एक अच्छा मौका है अगर ऊपर दी गई किसी योग्यता को पूरा करते हैं तो। अगर आपको लगता आप इस भर्ती के योग्य हैं, तो आवेदन करने पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://www.nmmc.gov.in पर जा कर पूरा नोटीफिकेशन ज़रूर पढ़ें और आखिरी तिथि से पहले अब आवेदन करना न भूलें।
इन्हें भी पढ़ें:
- Hero Glamour X125: स्टाइल और माइलेज का भरोसेमंद कॉम्बिनेशन, जानिए इसकी कीमत
- Border 2 Advance Booking: रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल, टिकटों की जबरदस्त बिक्री
- Realme ने कन्फर्म की लॉन्च डेट, 29 जनवरी को आएगा 10,001mAh बैटरी वाला P4 Power 5G























