Samsung Galaxy F70e 5G Launch Today: बजट में मिलेगा स्टाइलिश डिजाइन और पावरफुल फीचर्स

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

Samsung इंडियन मार्केट का एक जाना माना ब्रांड है। इस बार ये कंपनी बजट में Samsung Galaxy F70e 5G फोन लॉन्च कर रही है, जिसे आज यानी 9 फरवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के लॉन्च की डेट कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर कुछ दिन पहले ही बताई थी। इस फोन को कंपनी Flipkart और अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया है। जिससे इसके फीचर्स और कीमत से जुड़ी जानकारी मिली हैं।

Flipkart और Samsung वेबसाइट पर होगी बिक्री

Samsung ने Galaxy F70e 5G के लिए Flipkart पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट बनाई है। इसके अलावा Samsung India की वेबसाइट पर भी इस फोन का पेज लाइव कर दिया गया है। इससे ये पता लगता है कि ग्राहक इस फोन को दोनों प्लेटफॉर्म से ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इस फूंके प्राइस को बजट रेंज में रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि इसकी कीमत 15,000 से कम ही होगी। जिससे ये बजट यूजर्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन बनेगा।

Samsung Galaxy F70e 5G

दमदार डिस्प्ले और शानदार डिजाइन

डिजाइन और डिस्प्ले के मामले में भी ये फोन काफी अच्छा है। Samsung Galaxy F70e 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 800 निट्स तक होगी। जिससे फोन का इस्तेमाल करना आसान होगा। साथ ही इसमें LCD पैनल होगा या AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।

बात करें कलर ऑप्शंस की तो इसमें Lime Light Green और Spotlight Blue जैसे कलर ऑप्शंस मिलेंगे। साथ ही फोन को कंपनी ने लेदर फिनिश बॉडी के साथ पेश करेगी, जिससे फोन को प्रीमियम फील मिलेगी। ये फोन IP54 रेटिंग के साथ आएगा। जिससे इसकी सेफ्टी काफी बढ़ जाएगी।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर में मिलेगा जबरदस्त सपोर्ट

परफॉर्मेंस की बात करें तो Samsung Galaxy F70e 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलेगा। ये चिपसेट 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। कंपनी के हिसाब से यह प्रोसेसर AnTuTu बेंचमार्क पर लगभग 6,23,000 पॉइंट्स स्कोर करता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये न्यू Android 16 पर आधारित One UI 8 के साथ आएगा। इसके साथ ही Samsung इसमें 6 साल तक OS अपडेट और सिक्योरिटी पैच का सपोर्ट देगा।

Samsung Galaxy F70e 5G

कैमरा सेगमेंट में भी नहीं होगी कोई कमी

कैमरे के मामले में भी ये फोन काफी अच्छा है। Samsung Galaxy F70e 5G में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। साथ ही इसमें 6000mAh बड़ी बैटरी भी मिलेगी जिसे फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इतनी कम कीमत में इतनी बड़ी बैटरी के साथ इतने सारे फीचर्स मिलना बड़ी बात है। अगर आप एक 5g फोन खरीदना चाहते हैं, तो ये एक अच्छा ऑप्शन है। 

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You