Realme Narzo 90x 5G का नया रंग हुआ लॉन्च, Valentine Day से शुरू होगी बिक्री

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

फेमस स्मार्टफोन की कंपनी Realme ने अपना शानदार Realme Narzo 90x 5G का नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। ये फोन पहले से ही अपने खास फीचर्स के लिए मार्केट में काफी चर्चित है, इसके नए कलर वेरिएंट के आजाने से स्मार्टफोन यूजर्स को एक नया ऑप्शन मिलेगा। ये फोन बजट सेगमेंट में है इसलिए आप इसके 14,000 की कीमत पर खरीद सकते हैं।

वैलेंटाइन डे से शुरू होगी बिक्री

Realme Narzo 90x 5G के नए मरून रेड कलर वेरिएंट को Amazon की माइक्रोसाइट के जरिए पेश किया गया है। यह नया कलर वेरिएंट 14 फरवरी से दोपहर 12 बजे IST से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे Amazon और Realme India की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकेंगे। कंपनी ने इसे वैलेंटाइन डे के मौके पर लॉन्च करके स्पेशल बनाने की कोशिश की है। इस नए कलर के साथ ये फोन और ज्यादा प्रीमियम फील देगा।

Realme Narzo 90x 5G

जानिए कितनी है कीमत

नए कलर वेरिएंट के आने के बाद भी Realme Narzo 90x 5G की कीमत पहले जैसी ही रखी गई है। कंपनी ने इसे दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया है। जिसमें पहला 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट है जिसकी कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। इसके बाद दूसरा 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट है जिसकी कीमत 15,499 रुपये रखी गई है। दोनों ही वेरिएंट नए मरून रेड, फ्लैश ब्लू और नाइट्रो ब्लू रंगों में मिलेंगे।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस में भी दमदार है फोन

Realme Narzo 90x 5G में बड़ी और स्मूथ डिस्प्ले दी है। इसमें 6.80 इंच की LCD स्क्रीन मिलती है, जिसका रेजोलूशन 720×1570 पिक्सल है। खास बात यह है कि इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिसकी वजह से यूजर्स को अच्छा एक्सपीरियंस मिलता है। परफॉर्मेंस को अच्छा रखने के लिए कंपनी ने इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया है।

कैमरा क्वालिटी भी है शानदार

कैमरे के मामले में भी Realme Narzo 90x 5G कुछ खास होने वाला है क्योंकि इसमें 50 मेगापिक्सल का AI रियर कैमरा दिया गया है। यह कैमरा दिन और रात दोनों समय अच्छी क्वालिटी की तस्वीरें ले सकता है। इसी के साथ इसमें AI फीचर्स भी मिलेंगे। जिससे फोटो की क्वालिटी और भी बेहतर होगी। इसमें फ्रंट कैमरा भी अच्छा दिया गया है। ये फोन 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है।

7,000mAh बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट

इस फोन को कंपनी ने 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया है। इतनी बड़ी बैटरी आमतौर पर महंगे फोन में ही देखने को मिलती है। कंपनी का कहना है कि इस बैटरी को 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। जिससे इस बार चार्ज कर के यूजर्स 61 घंटे तक का कॉलिंग टाइम दे सकती है।

Realme Narzo 90x 5G

Realme Narzo 90x 5G में सिक्योरिटी को मजबूत बनाने के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा यह फोन फेस अनलॉक फीचर को भी सपोर्ट करता है। अगर आप कम बजट का फोन तलाश कर रहे हैं, तो Realme Narzo 90x 5G एक अच्छा ऑप्शन है। इसकी बिक्री 14 फरवरी 2026 से शुरू हो जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You