DIY Beetroot Serum: आजकल हर कोई नेचुरल और केमिकल-फ्री स्किन केयर प्रोडक्ट्स की तलाश में रहता है। ऐसे में चुकंदर यानी Beetroot एक बेहतरीन घरेलू उपाय हैं, चुकंदर में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C और आयरन पाए जाते हैं, जो त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। अगर आप भी नैचुरल गुलाबी निखार पाना चाहते हैं, तो घर पर बनाएँ गए चुकंदर का सीरम आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है।

Benefits of Beetroot for Skin
- यह त्वचा को नैचुरल गुलाबी चमक देता है।
- एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।
- विटामिन C त्वचा को ब्राइट और दाग-धब्बों से मुक्त बनाने में मदद करता है।
- यह त्वचा को हाइड्रेट रखने में सहायक है।
- डल और थकी हुई त्वचा को फ्रेश लुक देता है।
Ingredients Required
घर पर Beetroot Serum बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं है।
- 1 छोटा ताजा चुकंदर
- 1 चम्मच एलोवेरा जेल
- 1 चम्मच गुलाब जल
- 2–3 बूंद विटामिन E ऑयल
How to Make DIY Beetroot Serum
- सबसे पहले चुकंदर को अच्छे से धोकर छील लें। अब इसे छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सर में पीस लें। पेस्ट तैयार होने के बाद इसे कपड़े या छलनी की मदद से छानकर उसका रस निकाल लें।
- अब एक साफ कटोरी में 2 चम्मच चुकंदर का रस लें। इसमें एलोवेरा जेल, गुलाब जल और विटामिन E ऑयल मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें।
- आपका DIY Beetroot Serum तैयार है। इसे एक साफ कांच की बोतल में भरकर फ्रिज में 5–7 दिन तक स्टोर किया जा सकता है।
How to Use Beetroot Serum
- सीरम लगाने से पहले चेहरे को अच्छे से फेस वॉश से साफ कर लें।
- अब 2–3 बूंद सीरम लें और हल्के हाथों से चेहरे और गर्दन पर मसाज करें। इसे रात में सोने से पहले लगाना ज्यादा फायदेमंद होता है।
- सीरम को चेहरे पर 1–2 घंटे या पूरी रात के लिए छोड़ सकते हैं। नियमित उपयोग से कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगता है।
Tips and Precautions
- पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- अगर आपकी त्वचा बहुत सेंसिटिव है, तो डॉक्टर की सलाह लें।
- सीरम को हमेशा फ्रिज में रखें।
- 7 दिन से ज्यादा स्टोर न करें, ताजा बनाकर उपयोग करना बेहतर है।
- आंखों के आसपास सीधे न लगाएँ।

यह भी देखें:-
- Reetha For Hair: बालों के लिए रीठा के चमत्कारी फ़ायदे
Amla For Hair: बालों की देखभाल में आँवला के फायदे और रामबाण उपाय






















