स्मार्टफोन कंपनी iQOO अपनी नई सीरीज जल्दी ही लॉन्च करने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस सीरीज में iQOO Z11 और iQOO Z11x मॉडल्स को पेश करेगी। जिससे ग्राहकों को दो और पावरफुल फोंस के ऑप्शन मिलेंगे। ये बात भी सामने आई है कि कंपनी इन फोन में करीब 9,000mAh की बड़ी बैटरी देने वाली है। इससे पहले भी कंपनी iQOO Z11 Turbo को लॉन्च कर चुकी है और अब Z11 सीरीज के नए मॉडल्स को लेकर यूजर्स के बीच काफी चर्चा चल रही है।
3C सर्टिफिकेशन पर दिखा नया मॉडल iQOO Z11
चीन के सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म 3C पर हाल ही में एक नया स्मार्टफोन मॉडल नंबर V2551A के साथ लिस्ट हुआ है। टिप्सटर Digital Chat Station ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर इसकी जानकारी साझा की है। माना जा रहा है कि यह मॉडल iQOO Z11 हो सकता है। इस लिस्टिंग से यह पता चलता है कि कंपनी जल्द ही इस स्मार्टफोन को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर सकती है। सर्टिफिकेशन में इस फोन के कुछ फीचर्स के बारे में जानकारी साझा की गई है।

iQOO Z11 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि iQOO Z11 में लगभग 9,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगी। इससे यूजर्स को फोन को बार बार चार्जिंग करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 1.5K LTPS डिस्प्ले मिल सकती है। जिससे इस फोन की विजुअल क्वालिटी और स्मूथ एक्सपीरियंस काफी बेहतर होगा।
iQOO Z11x में मिल सकते हैं ये फीचर्स
इसके अलावा इस सीरीज के दूसरे मॉडल iQOO Z11x की थोड़ी बहुत जानकारी सामने आई है। जिसमें बताया गया है कि कंपनी इस फोन ने बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6.76 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि ये फोन गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए काफी अच्छा साबित होगा।
हाल ही में लॉन्च हुआ iQOO Z11 Turbo
फिलहाल हाल ही में कंपनी ने iQOO Z11 Turbo को लॉन्च किया है, जो इस सीरीज का एक पावरफुल मॉडल माना जा रहा है। इस फोन को कंपनी ने कई वेरिएंट के साथ पेश किया है जिसमें 12GB + 256GB, 16GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB जैसे ऑप्शंस मिलेंगे। इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमे 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1.07 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर की जानकारी
iQOO Z11 Turbo की प्रोसेसर की भी कुछ जानकारी सामने आई है जिसके मुताबिक इसमें 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जो इसे हाई परफॉर्मेंस स्मार्टफोन बनाता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 829 GPU मौजूद है, जिससे गेमिंग और वीडियो एडिटिंग स्मूथ रहती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है, जो यूजर्स को लेटेस्ट फीचर्स और बेहतर सिक्योरिटी देता है।
कैमरा और कनेक्टिविटी फीचर्स
बताया जा रहा है कि कैमरे के मामले में भी ये फोन काफी आगे रहने वाला है। कंपनी iQOO Z11 Turbo में डुअल रियर कैमरा सेटअप दे सकती है। जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जिससे हाई क्वालिटी फोटो और वीडियो कॉलिंग की जा सकती है।

कब होगा iQOO Z11 सीरीज का लॉन्च?
इस सीरीज के लॉन्च को लेकर वैसे तो कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन 3C सर्टिफिकेशन और लीक रिपोर्ट्स को देखते हुए माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन जल्द ही चीन में लॉन्च किया जा सकता है। ये फोन 5g को बड़ी बैटरी और अच्छे कैमरे के साथ तलाश करने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Hyundai Creta EV: स्मार्ट और किफायती इलेक्ट्रिक SUV, लंबी रेंज और प्रीमियम फीचर्स के साथ
- Vivo V50 5G पर लिमिटेड टाइम ऑफर, ₹10,000 की छूट के साथ शानदार डील लाइव
- Samsung Galaxy F70e 5G Launch Today: बजट में मिलेगा स्टाइलिश डिजाइन और पावरफुल फीचर्स






















