Honor X6d बना बजट यूजर्स की पहली पसंद, कम कीमत में शानदार फीचर्स और परफॉर्मेंस

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

स्मार्टफोन फोन कंपनी Honor ने अपने बजट सेगमेंट को आगे बढ़ाते हुए अपना एक नया स्मार्टफ़ोन Honor X6d लॉन्च किया है। यह एक एंट्री-लेवल 5G फोन है, जिसमें आपको कम कीमत पर अच्छे फीचर्स देखने के लिए मिलेंगे। माना जा रहा है कि Honor X6d पिछले साल चीन में लॉन्च हुए Honor Play 60A जैसा ही होगा। इस फोन को बड़ी बैटरी और अच्छे परफॉर्मेंस के साथ पेश किया जाएगा।

क्या होगी कीमत?

फिलहाल इस फोन को कंपनी UAE मे लॉन्च करेगी जिसके बाद इसे ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। अभी Honor X6d को ऑनलाइन रिटेलर Jumbo.ae पर लिस्ट किया गया है। यहां इस फोन का 4GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट मौजूद है, जिसकी कीमत AED 509 रखी गई है। अगर भारतीय करेंसी में देखे तो यह करीब 12,600 रुपये के आसपास होती है। यह स्मार्टफोन फिलहाल मिडनाइट ब्लैक और ओशन स्यान कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए मौजूद है।

Honor X6d

बड़ी स्क्रीन और दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट

बताया जा रहा है कि Honor X6d में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो कम कीमत में अच्छा यूजर एक्सपीरियंस देती है। परफॉर्मेंस को अच्छा करने के लिए इसमें 6nm पर आधारित MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जिससे स्मूथ परफॉर्मेंस मिलता है। फिलहाल इसमें मेमोरी कार्ड सपोर्ट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Android 15 और MagicOS 9 का सपोर्ट

Honor X6d स्मार्टफोन Android 15 बेस्ड MagicOS 9 पर काम करता है। इसका मतलब है कि यूजर्स को लेटेस्ट फीचर्स, बेहतर सिक्योरिटी और स्मूथ यूजर एक्सपीरियंस मिलेगा।नया सॉफ्टवेयर इंटरफेस फोन को ज्यादा फास्ट और यूजर-फ्रेंडली बनाता है। कैमरे के लिए इस फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.0 है। यह कैमरा 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को 30fps पर सपोर्ट करता है।

फ्रंट कैमरे को बेहतर बनाने के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.2 है। यह कैमरा बेसिक फोटोग्राफी के लिए काफी अच्छा है। लेकिन अगर आपको हाई क्वालिटी कैमरा चाहिए तो आपको बजट सेगमेंट से ऊपर के फोन देखने होंगे।

Honor X6d

5260mAh बैटरी के साथ लंबा बैकअप

बैटरी के तौर पर Honor X6d में 5260mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। इसकी चार्जिंग स्पीड और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। डिजाइन की बात करें तो Honor X6d में मोटे बेजेल्स और सामने की तरफ वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा मौजूद है। पीछे की तरफ टॉप लेफ्ट कॉर्नर में स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें दो बड़े राउंड कटआउट और LED फ्लैश शामिल हैं। फोन का बैक पैनल मैट फिनिश के साथ आता है, जो ग्लॉसी कैमरा मॉड्यूल के साथ अच्छा कंट्रास्ट बनाता है।

फिलहाल कंपनी ने Honor X6d के भारत में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है। अगर यह फोन भारतीय बाजार में इसी कीमत के आसपास लॉन्च होता है, तो यह Realme, Redmi और Samsung के बजट 5G फोन्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You