Infinix Note Edge 5G Upcoming: 18 फरवरी को भारत में होगा लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे शानदार फीचर्स

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

स्मार्टफोन मार्केट में Infinix नया धमाका करने जा रहा है। बजट और 5g सेंगमेंट me कंपनी नया फोन लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। अब कंपनी ने इस फोन की माइक्रोसाइट Flipkart par लॉन्च कर दी है। जिससे पता चलता है कि कंपनी जल्दी ही 5g यूजर्स के लिए इसे लॉन्च करेगी। भारत में इसे 18 फरवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। जिसके बाद यूजर्स को एक बेहतर ऑप्शन मिलेगा।

जल्दी भारत में होगा Infinix Note Edge 5G लॉन्च

जैसे कि हमने ऊपर बताया ऑफिशियल रिपोर्ट्स के हिसाब से Infinix Note Edge 5G को भारत में 18 फरवरी 2026 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। Flipkart पर लाइव माइक्रोसाइट से यह साफ हो गया है कि यह फोन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए इस फोन की बिक्री शुरू करेगी। कंपनी इसे तीन शानदार कलर ऑप्शन स्टेलर ब्लू, सिल्क ग्रीन और लूनार टाइटेनियम में पेश करेगी। ब्लू वेरिएंट में मेटेलिक ब्लैक पैनल दिया गया है, जबकि ग्रीन वेरिएंट में सिल्क फाइबर फिनिश देखने को मिलेगी। वहीं, लूनार टाइटेनियम कलर इसे प्रीमियम लुक देता है।

Infinix Note Edge 5G

दमदार प्रोसेसर और शानदार परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस को अच्छा रखने के लिए कंपनी ने Infinix Note Edge 5G में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया है, जो बेहतर स्पीड और स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। कंपनी के हिसाब से, इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में करीब 7,50,000 पॉइंट्स हासिल किए हैं, जो इसे इस प्राइस रेंज में एक पावरफुल डिवाइस बनाता है। ये फोन 5g टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगा जिससे यूजर्स तेज इंटरनेट स्पीड का फायदा उठा सकेंगे।

डिस्प्ले के मामले में भी Infinix Note Edge 5G काफी आगे है। इसमें 1.5K रेजोल्यूशन वाला 3D Curved AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो इस फोन की सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। इस डिस्प्ले की ब्राइटनेस 4500 निट्स तक जाती है, जिससे यूजर्स का एक्सपीरियंस काफी अच्छा रहता है। इसके अलावा, फोन में TUV Blue Light Certification और Corning Gorilla Glass 7i की सेफ्टी भी दी गई है। इससे आंखों पर कम असर पड़ता है।

50MP कैमरा और JBL स्पीकर के साथ शानदार फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए इसमें अच्छे फीचर्स दिए गए हैं। Infinix Note Edge 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिससे अच्छी क्वालिटी की फोटो और वीडियो कैप्चर की जा सकती है। ग्लोबल वेरिएंट में इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिससे सेल्फी और वीडियो कॉलिंग अच्छी होती है।

अच्छे ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए इस फोन में JBL-ट्यून डुअल स्पीकर दिए गए हैं, जो अच्छी साउंड क्वालिटी देते हैं। इसके साथ ही इस फोन में RGB Halo Light फीचर भी दिया गया है, जो नोटिफिकेशन और कॉल के टाइम लाइट इफेक्ट देता है। ये सभी फीचर्स इस फोन को एक अलग पहचान दिलाते हैं।

6500mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

बैटरी के मामले में भी ये फोन काफी अच्छा साबित हुआ है क्योंकि Infinix Note Edge 5G में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ ही इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है। सुरक्षा के मामले में ये फोन IP65 रेटिंग के साथ आता है।

Infinix Note Edge 5G

कीमत की बात करें तो कंपनी इसे 20,000 रुपए की कीमत पर बेच सकती है। ग्लोबल मार्केट में ये फोन 19 जनवरी 2026 को लॉन्च किया गया था जहां इसकी कीमत 18,200 रुपये रखी गई है। अब इसे इंडिया में लॉन्च किया जाएगा जिसके बाद ही इसके सही फीचर्स और कीमत का खुलासा होगा। 

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You