अगर आपको बैंक में नौकरी करने का शौक है और आपके पास जरूरी योग्यताएं भी हैं, तो PNB Bank ने Apprentices Recruitment 2026 के तहत 5 हजार से ज्यादा पदों पर नौकरी निकाली है। यह नौकरी ग्रेजुएट युवाओं के लिए है, जिसके लिए आवेदन शुरू हो गए हैं और उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार PNB की आधिकारिक वेबसाइट या BFSI SSC पोर्टल के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।
कैटेगरी वाइज वेकेंसी डिटेल
PNB Apprentices Recruitment 2026 के तहत पदों को अलग अलग वर्गों में बांटा गया है। जिससे सभी वर्गों के लोगों को नौकरी का मौका मिल सके। इस भर्ती के जरिए सामान्य वर्ग (UR) के उम्मीदवारों के लिए 2383 पद रखे गए हैं। OBC के लिए 1110 पद, SC के लिए 887 पद, ST के लिए 294 पद और EWS के लिए 464 पद रखे गए हैं। इस तरह कुल मिलाकर 5138 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता से जुड़ी जानकारी
PNB Apprentices Recruitment 2026 उन उम्मीदवारों को नौकरी का मौका देगी जिनके पास उसकी शर्तों के हिसाब से डिग्री होगी। इसके लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार का रिजल्ट 31 दिसंबर 2025 तक घोषित हो चुका होना चाहिए।
इसके अलावा अगर उम्र सीमा से जुड़ी शर्तों की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 20 साल से लेकर 28 साल तक होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार को उस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की स्थानीय भाषा बोलनी पढ़नी व लिखनी आनी चाहिए। जहां से वो आवेदन कर रहा है।
स्टाइपेंड और ट्रेनिंग की डिटेल
इस Job Notification 2026 के तहत चुने गए उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह स्टाइपेंड स्थान के अनुसार अलग-अलग होगा। ग्रामीण, सेमी-अर्बन और अर्बन ब्रांच में काम करने वाले उम्मीदवारों को 12,300 रुपये प्रति माह मिलेंगे, जबकि मेट्रो शहरों में नियुक्त उम्मीदवारों को 15,000 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह ट्रेनिंग कुल 12 महीने की होगी, जिसमें उम्मीदवारों को बैंकिंग से जुड़े सभी जरूरी काम सिखाए जाएंगे। यह एक्सपीरियंस उम्मीदवार के लिए आगे चलकर सरकारी या प्राइवेट बैंक में नौकरी पाने में काफी मददगार साबित हो सकता है।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
PNB Apprentices Recruitment 2026 चयन को कुल 4 भागों में बांटा गया है, जिसमें सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी। इसमें बैंकिंग, रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और बेसिक इंग्लिश से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवार का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा, जिसमें उनकी योग्यता और पहचान से जुड़े कागजात जांचे जाएंगे। फिर तीसरे भाग में अगर जरूरत लगेगी तो उम्मीदवार का लोकल लैंग्वेज टेस्ट भी लिया जा सकता है। और सबसे आखिर में उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा।

आवेदन फीस भी देनी होगी
उम्मीदवार इस भर्ती के लिए तय की गई फीस जमा करेंगे। जिसमें GEN, OBC और EWS वर्ग के male उम्मीदवारों को 944 रुपए फीस के जमा करने होंगे। जबकि GEN, OBC और EWS वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए ये फीस 708 रुपये तय की गई है। SC, ST, PwBD और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए फीस सिर्फ 236 रुपये है। इस फीस को आप ऑनलाइन माध्यम से ही जमा कर सकते हैं।
अगर आप भी PNB Apprentices Recruitment 2026 के लिए आवेदन करेंगे तो आपको ऑफिशियल वेबसाइट से ही अप्लाई करना चाहिए। ताकि किसी भी धोखे से बचा जा सके। वैसे तो बैंक ने परीक्षा की कोई तारीख नहीं बताई है लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये परीक्षा मार्च में हो सकती है। कोई भी उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ें। ताकि बाद में किसी भी गलती से बचा जा सके।
इन्हें भी पढ़ें:
- Infinix Note Edge 5G Upcoming: 18 फरवरी को भारत में होगा लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे शानदार फीचर्स
- JEE Mains Result 2026 Out Soon: जानें रिजल्ट डेट, चेक करने का तरीका और आगे की प्रक्रिया
- NTPC EET Recruitment 2026: बिना लिखित परीक्षा, GATE स्कोर से मिलेगी सरकारी जॉब






















