इंजीनियरिंग ग्रेजुएट लोगों के लिए नौकरी का अच्छा मौका सामने आया है। इस बार NTPC की और से 2026 के लिए Engineering Executive Trainees (EET) के पदों को भरने का ऐलान हुआ है। इस भर्ती के जरिए से कुल 515 पदों को भरा जाएगा। जिसके लिए उम्मीदवार 25 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के उम्मीदवार ऑनलाइन ही अप्लाई कर सकते हैं। जिससे ऑफलाइन की झंझट से छुटकारा मिलेगा।
डिसिप्लिन वाइज वैकेंसी
NTPC EET Recruitment 2026 के तहत अलग अलग इंजीनियरिंग ब्रांच में पद जारी किए गए हैं। Electrical इंजीनियरिंग के लिए 165 पद, Mechanical के लिए 210 पद, Electronics & Instrumentation के लिए 125 पद और Computer Science & Information Technology के लिए 15 पद रखे गए हैं। इस प्रकार कुल 515 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चुने गए उम्मीदवारों को तकनीकी काम, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और पावर सेक्टर से जुड़े काम करने होंगे।

योग्यता से जुड़ी जरूरी जानकारी
NTPC EET Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को Engineering या Technology में Bachelor Degree या AMIE होना जरूरी है। वहीं अगर आप SC, ST और PwBD वर्ग से हैं, तो आपके कम से कम 55% नंबर होने चाहिए जबकि जर्नल के लिए ये अंक सीमा 65% तय की गई है। इसके साथ ही उम्मीदवार का GATE-2025 क्वालिफाइड होना भी जरूरी है। अलग अलग ब्रांच के लिए डिग्री भी उसी विषय के हिसाब से होनी चाहिए।
आवेदन फीस कितनी?
जो उम्मीदवार NTPC Recruitment 2026 के लिए आवेदन करेंगे उन्हें फीस भी जमा करने होगी। ये फीस कैटगरी वाइस है जिसमें General, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को Rs. 500 की आवेदन फीस देनी होगी। जबकि SC, ST, PwBD, Ex-Servicemen और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस पूरी तरह से माफ कर दी गई है।
सैलरी और करियर ग्रोथ कैसा?
चुने जाने वाले उम्मीदवार को ये भर्ती अच्छी सैलरी और अच्छा कैरियर ग्रोथ देगी। इसमें उम्मीदवारों को E1 Grade में नियुक्त किया जाएगा। इसलिए उनकी सैलरी Rs. 40,000 से Rs. 1,40,000 तक होगी। शुरुआत में Basic Pay Rs. 40,000 मिलेगी, इसके अलावा साथ में DA, HRA, मेडिकल, ट्रैवल और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। NTPC में काम करने वाले कर्मचारियों को प्रमोशन और करियर ग्रोथ के अच्छे मौके भी दिए जाते हैं।

अगर बात चयन प्रक्रिया की हो तो NTPC Engineering Executive Trainees भर्ती में चयन प्रक्रिया पूरी तरह GATE-2025 स्कोर पर आधारित होगी। पहले उम्मीदवारों को उनके GATE के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा। जो उम्मीदवार इन सभी चरणों को पूरा करेंगे उन्हें इस भर्ती के लिए चुन लिया जाएगा।
अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो NTPC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इस भर्ती का हिस्सा बनने का मौका प सकते हैं। लेकिन याद रहे आवेदन आपको 25 फरवरी 2026 से पहले करना होगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- AP Inter Hall Ticket 2026 Out Soon: यहाँ से तुरंत डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड
- HPSC HCS Recruitment 2026: DSP और Excise Officer जैसे बड़े पदों नौकरी का मौका, अभी अप्लाई करें
- PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त से पहले पूरा कर लें ये जरूरी काम, नहीं किया तो रुक सकती है किस्त






















