Vivo का नया सस्ता फोन मार्केट में, Vivo Y05 बन सकता है 2026 का बेस्ट बजट चॉइस

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

Vivo हाल ही अपना नया फोन Vivo Y05 बजट सेगमेंट में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को बड़ी बैटरी और जरूरी फीचर्स के साथ किफायती कीमत में लॉन्च किया गया है। आइए इस फोन में आने वाली खूबियां देखते हैं, जो इसे बजट यूजर्स का फैवरेट फोन बनाती है।

कीमत कितनी है और कहां मिलेगा?

कंपनी ने Vivo Y05 को फिलहाल ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है। दुबई में इसकी कीमत AED 380 यानी इंडिया के करीब ₹9,500 रखी है। यह फोन कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है और ब्लैक व व्हाइट कलर ऑप्शन में आएगा। लेकिन अभी सी फोन के इंडिया में लॉन्च को लेकर अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है लेकिन इस प्राइस रेंज को देखते हुए उम्मीद है कि अगर यह यहां आता है तो 10 हजार रुपये के आसपास ही कीमत रखी जा सकती है। इससे ये बजट यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन बनेगा।

Vivo Y05

6.74 इंच IPS डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट

डिस्प्ले की बात करें तो Vivo Y05 में 6.74 इंच का IPS डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 × 720 पिक्सल है। स्क्रीन की पिक्सल डेंसिटी 260ppi है और यह 83% NTSC कलर स्पेस को कवर करती है। खास बात यह है कि इस बजट फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे फोन इंटरफेस काफी स्मूद महसूस होता है। कंपनी ने इसमें 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी है।

कम कीमत 6500mAh की बड़ी बैटरी

अगर बात की जाए बैटरी की तो कंपनी इतनी कम कीमत में काफी बड़ी बैटरी देती है। इस फोन में कंपनी ने 6,500mAh की बैटरी है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यूजर्स एक बार चार्ज करने पर लंबा बैकअप पा सकते हैं। इसके साथ इस फोन को 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है।

Vivo Y05

कैमरे की बात करें तो इसमें फोटोग्राफी के लिए Vivo Y05 में 8 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। यह कैमरा आम फोटोग्राफी के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इस के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है, जिससे वीडियो कॉलिंग और सोशल मीडिया के लिए फोटो ली जा सकती है। Vivo Y05 एक एंट्री-लेवल 4G स्मार्टफोन है, जिसमें Unisoc T7225 चिपसेट दिया गया है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 आधारित OriginOS 6.0 पर रन करता है, जो यूजर्स को लेटेस्ट फीचर्स और स्मूद इंटरफेस देने का दावा करता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है, जिससे फोन को जल्दी अनलॉक किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में IP65 रेटिंग मिलती है। अगर आप 10 हजार रुपये के आसपास एक स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो ये एक बेहतरीन ऑप्शन है।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You