Honor Magic V6 लॉन्च से पहले डिजाइन टीज, रेड कलर में दिखा प्रीमियम फोल्डेबल फोन

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

क्या आपको भी फोल्डेबल फोन पसंद हैं, अगर हां, तो Honor जल्दी ही अपना नया Honor Magic V6 लॉन्च करने वाला है। इसके लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके डिजाइन का टीज ऑनलाइन कर दिया है। इस बार इस फोन रेड कलर में पेश किया जाएगा जिसमें ये फोन काफी प्रीमियम दिखाई देगा। Magic V6 में न सिर्फ शानदार डिजाइन मिलेगा, बल्कि इसका हिंग मैकेनिज्म भी पहले से ज्यादा मजबूत और टिकाऊ होगा।

MWC 2026 से पहले होगा लॉन्च 

Honor ने बताया है कि वह अपना नया बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Mobile World Congress से एक दिन पहले ग्लोबली पेश करेगा। यह लॉन्च इवेंट Mobile World Congress 2026 से पहले रखा जाएगा। इसी मंच पर कंपनी अपने “Robot Phone” और पहला ह्यूमनॉइड रोबोट भी पेश करेगी, जिससे साफ है कि ब्रांड इस बार कुछ बड़ा करने की तैयारी में है। इससे पहले पिछले साल कंपनी ने अपना फ्लैगशिप फोल्डेबल Honor Magic V5 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था। अब Magic V6 उसी सीरीज का अगला और ज्यादा एडवांस मॉडल माना जा रहा है।

Honor Magic V6

कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट के जरिए Honor Magic V6 का डिजाइन दिखाया है। इसके अलावा कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी लैंडिंग पेज अपडेट किया गया है, जहां फोन को अलग-अलग एंगल से देखा जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर नीचे की तरफ Honor ब्रांडिंग दिखाई देती है। इस में रेड बैक पैनल के साथ गोल्ड कलर का मेटल फ्रेम दिया गया है, जो इसे और ज्यादा प्रीमियम बनाता है।

सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल और ट्रिपल रियर कैमरा

कैमरे की बात करें तो Honor Magic V6 में पीछे की तरफ सर्कुलर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इस गोल कैमरा यूनिट के अंदर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और डुअल LED फ्लैश नजर आ रहा है। कंपनी ने बताया है कि कैमरा डेको के चारों ओर “ऑक्टागोनल डोम” डिजाइन दिया गया है, जिससे इसका लुक और अलग दिखाई देता है। हालांकि अभी कैमरे स्पेसिफिकेशन की कोई ज्यादा खास और ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। फोल्डेबल सेगमेंट में कैमरा क्वालिटी एक अहम फैक्टर होती है और Honor इस मामले में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता है।

Honor Magic V6

मजबूत बिल्ड क्वालिटी

मजबूती के मामले में Honor हमेशा से ही आगे रहता है। इस बार भी कंपनी ने खास तौर पर Magic V6 के हिंग की मजबूती को लेकर दावा किया है। टीजर वीडियो में फोन का हिंग काफी पतला दिखाई देता है, जो इसे स्लिम प्रोफाइल देता है। कंपनी का कहना है कि नया हिंग डिजाइन ज्यादा टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाला होगा। फोल्डेबल फोन में बार-बार फोल्ड और अनफोल्ड होने की वजह से हिंग पर दबाव पड़ता है। ऐसे में Honor का यह दावा करना सभी यूजर्स के लिए काफी मायने रखता है।

Honor ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर भी ये बताया है कि Magic V6 को जल्द ही चीन में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन कोई एक डेट अभी समाने नहीं आई है। हो सकता है चीन में लॉन्च के बाद इसको ग्लोबल लॉन्च किया जाएगा। 

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You